प्रियंका चाहर चौधरी को छोड़ टीवी की दूसरी एक्ट्रेस के साथ अंकित गुप्ता इश्क करने को हैं तैयार, फैंस हुए गुस्सा

Ankit Gupta: रियालिटी शो बिग बॉस 16 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता थे, दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती थी। हालांकि दोनों ने शो से बाहर आते ही ब्रेकअप का एलान कर दिया था, जो कि फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आया था, अब अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी को छोड़ कर सोशल मीडिया पर टीवी की फेमस एक्ट्रेस संग रोमाटिंग अंदाज में फोटोज शेयर करके फैंस को चौंका दिया है।
अंकित गुप्ता ने कुछ देर पहले ही पोस्ट शेयर बताया कि उनके म्यूजिक वीडियो का टीजर शनिवार को आउट होने वाला है। तस्वीर में अंकित एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ नजर आ रहे हैं।
उन्होंने बड़े प्यार से शिवांगी को बैक साइड से हग किया हुआ है। ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इस साल बरसात के महीने को और रोमांटिक बनाने के लिए तैयार हो जाएं।
यह पहली बार होगा जब दर्शकों के फेवरेट एक्टर एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे। हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एलबम 'बारिश आई है' का एक पोस्टर शेयर किया था।
प्यार में डूबे इस पोस्टर में हम शिवांगी और अंकित को बारिश का आनंद लेते हुए प्यार में खोए हुए देख सकते हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए शिवांगी ने लिखा, "इस बारिश के मौसम में प्यार से अपने दिल को रंग दें।
बता दें कि शिवांगी ही नहीं अंकित हाल ही में अपनी खास दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी के साथ भी नजर आए थे। दोनों इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2023 में शामिल होते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था। फैंस इस सीन को देखकर काफी खुश हुए और इनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











