..................... कास्टिंग काउच का शिकार हुआ था ये एक्टर? बोले- घुटने के बल बैठ जाते थे और.. Ankit Gupta has become a victim of casting couch, said people touch him while sitting on knees. - Hindi Filmibeat

कास्टिंग काउच का शिकार हुआ था ये एक्टर? बोले- घुटने के बल बैठ जाते थे और..

ankit gupta

ये एक मिथक है कि सिर्फ लड़कियां ही कास्टिंग काउच का शिकार होती हैं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे एक्टर के बारे में जो कि कास्टिंग काउच का शिकार हो चुका है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अभिनेता अंकित गुप्ता है।

उन्होने टीवी इंड्स्ट्री में अपना एक बड़ा नाम बनाया है। अंकित गुप्ता बताया कि कैसे करियर के शुरुआत में कास्टिंग काउच का सामना उनको करना पड़ा था। अंकित गुप्ता ने कहा कि, "मैं ऐसे लोगों से मिला हूं जिनके बारे में मैं आपको बता भी नहीं सकता।

ऐसे लोग हैं, वे आपको ऑफ़र के साथ बुलाते हैं, और वे आपको बहुत सारी कहानियाँ सुनाते हैं और वे बहुत सारे नाम लेते हैं... उसको मैंने बनाया, इसको मैंने लॉन्च किया। वो लोग आपको समझाने के लिए कुछ भी कहेंगे।

कास्टिंग काउच पर बोले

अंकित गुप्ता ने कहा कि मैं ऐसे लोगों से भी मिला हूं जो कि काफी कुछ अजीब करते हैँ। एक किस्सा बताते हुए उन्होने कहा कि, ''वो बस घुटनों के बल बैठ जाते हैं आपके सामने.. और कहते हैं कि बस आपको टच करने दो।'' अंकित गुप्ता का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैँ। सोशल मीडिया पर अंकित गुप्ता बयान हैरान कर रहा है।

लोग करते हैं ऐसी बातें

अंकित गुप्ता ने ये भी बताया कि लोग किस तरह की बातें करते हैं। वो बोले, ''लोग कई तरह बातें करते हैं, कुछ पूछते हैं, क्या आप इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं? इस तरह यह करना है, तू अभी नहीं करेगा, 2-3 साल बाद आएगा, फिर कहेगा अब कर लो, मैं नहीं करूंगा। 2-3 साल बर्बाद करना चाहते हैं।'' अंकित गुप्ता फिलहाल अपने काम को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ।

Read more about: ankit gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X