..................... Ankit Gupta broke silence on the news of engagement with Priyanka Chahar Chaudhary, gave a wonderful statement - Hindi Filmibeat

अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, दिया शानदार बयान, फैंस हुए खुश

Ankit Gupta

Ankit Gupta statement: टीवी सीरियल 'उड़ानियां' फेम अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे अच्छी जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों की केमस्ट्री फैंस को हमेशा ही पसंद आती है। रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में भी दोनों को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार खबरें सामने आई, हाल ही में फैंस ने कायस लगाना शुरु कर दिया था कि प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने खास दोस्त अंकित गुप्ता से सगाई कर ली है। अब इसको देखकर अब अंकित ने चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल बात ऐसी है कि, हाल ही में प्रियंका ने हाथ में एक खूबसूरत अंगूठी दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या उन्होंने अंकित गुप्ता के साथ सगाई कर ली है?

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अंकित और प्रियंका ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक इवेंट में मीडिया से बातचीत में प्रियंका और अंकित से उनकी शादी की अफवाहों के बारे में सवालों की झड़ी लग गई।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा, "मैं तो हमेशा यहीं बोलता हूं कि क्या हम दोनों आपको ऐसे अच्छे नहीं लगते? कितने खुश रहते हैं। क्या शादी?''

प्रियंका चाहर चौधरी ने भी अपने इंस्टाग्राम फोटो के बाद प्रशंसकों के उत्साहित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "प्रियांकित के फैंस और हमारे जितने भी प्रशंसक हैं, वे अंगूठी की तस्वीर से काफी खुश थे, लेकिन उन्होंने शायद बाद में कैप्शन पढ़ा होगा।''

जाहिर है कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते को लेकर ऐसी अफवाहें सामने आई हो, इससे पहले भी कई बार दोनों के रिश्ते को लेकर की सारे कायस लगाए गए हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान के रियलिटी गेम शो बिग बॉस 16 में प्रियंका ने शानदार खेल दिखाते हुए फिनाले तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। हालांकि, वह इस खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकित गुप्ता इन दिनों गौतम विग और नेहा राणा के साथ टेलीविजन शो 'जुनूनियत' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, वह शिवांगी जोशी अभिनीत एक नए म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई देंगे। गाने का नाम 'बारिश आई है' है। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X