अंकित गुप्ता का हो गया प्रियंका चाहर संग ब्रेकअप ? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा जवाब की हैरान रह गए फैन्स

Ankit Gupta-Priyanka Chahar Choudhary breakup: टीवी के जाने माने एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) दोनों को फैन्स के बहुत प्यार दिया है। दोनों ही फैन्स की फेवरेट लिस्ट में टॉप पर रहे हैं।
दोनों को बिग बॉस के शो में साथ देखा गया था हालांकि इससे पहले भी दोनों साथ में सीरियल में काम कर चुके हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में रहने के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। घर में दोनों का बॉन्ड बहुत ही अच्छा था और घर से निकलने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे, लेकिन फिर भी अंकित और प्रियंका ने कहा कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
अंकिता गुप्ता ने ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
यह खबर तब फैली जब अंकित और प्रियंका दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया, लेकिन अभी भी दोनों ने एक दूसरे की तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं। वहीं तेजी से फैल रहीं दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों पर हाल ही में अंकित गुप्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। रिपोर्ट्स की माने तो जब अंकित से उनके और प्रियंका के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया तब अंकिता ने कहा- 'उसपर कमेंट नहीं करूंगा'। अब तो अंकित के इस कमेंट से फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर मामला क्या है। ना तो अंकित ने ब्रेकअप की अफवाह को सच बताया और ना ही इस बात से इनकार किया।
उड़ारियां सीरियल में साथ थे अंकित और प्रियंका
आपको बता दें कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी को उड़ारियां सीरियल में देखा गया था। तब से ही दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा था। दोनों साथ में वेकेशन भी जाते हैं और अच्छा टाइम भी बिताते हैं। बीच में दोनों की शादी की खबरें भी उड़ी थीं, लेकिन दोनों की तरफ से कोई गुड न्यूज सुनने को मिलती उससे पहले ही दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों उड़ने लगीं।


Click it and Unblock the Notifications











