कोलकाता के अंकन सेन ने जीता जस्ट डांस खिताब

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रौशन के इस शो में कोलकाता के 17 वर्षीय अंकन सेन ने धमाकेदार परफॉर्मेन्स देते हुए इस खिताब पर कब्जा किया। उन्हें दिल्ली के सुरजीत ने कांटे की टक्कर दी। डांस की ढेर सारी विधाओं में माहिर ने ऐसे ऐसे करतब दिखाये जिसे देख लोग दंग रह गये। अंकन को इस जीत के लिए एक करोड़ रुपए एवं मारूति स्विफ्ट कार ईनाम स्वरूप दी गई। वहीं रनरअप रहे सुरजीत को रितिक ने अपनी ओर से दस लाख रुपए एवं दिये। मारुति सुजुकी ने उन्हें भी एक स्विफ्ट कार भेंट की। दोनों को स्टार प्लस की ओर से कॉन्ट्रैक्ट भी मिला। अंकन को पेरिस की यात्रा के दो टिकट भी दिये गये।
जस्ट डांस के निर्णायक मंडल में रितिक रौशन के साथ निदेर्शक एवं कोरियोग्राफर फराह खान और कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी थीं। फाइनल के मौके पर दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान और रितिक रौशन के परिवार के सदस्य भी दिग्गजों का डांस देखने पहुंचे।
इस शो में तीसरे स्थान पर रहे मुंबई के करन खन्ना। दर्शकों को करन से खासी उम्मीदें थीं, लेकिन फाइनल के दिन उनकी परफॉर्मेंस खासी निराशाजनक रही।


Click it and Unblock the Notifications











