बॉयफ्रेंड साथ भोले बाबा के दर्शन करने गईं अंजली अरोड़ा हुईं बुरी ट्रोल, लोग बोले- दिखावा मत कर वहां भी तेरा...

Anjali Arora

Anjali Arora visit Ghrishneshwar Jyotirlinga Temple with boyfriend: कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी वे अपने डांस वीडियो की वजह से हेडलाइन में बन जाती हैं तो कभी किसी शख्स के साथ नजर आती हैं जिससे सस्पेंस बढ़ जाता है। वहीं हाल ही में अंजली अरोड़ा किसी वीडियो की वजह से नहीं बल्कि भक्ति की वजह से सभी की जुबान पर हैं। जी हां, हाल ही में अंजली अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंजली अरोड़ा बॉयफ्रेंड के साथ घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भोले बाबा के दर्शन करने गई हैं।

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करने पहुंची अंजली
अंजली अरोड़ा हाल ही में महाराष्ट्र के ओरंगाबाद जिले में स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करने गई हैं। वह अकेली नहीं हैं उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड भी नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल तो दोनों ही भक्ति में लीन दिख रहे हैं। जहां अंजली सफेद सिल्क सूट में दिख रही हैं वहीं उनके बॉयफ्रेंड सफेद सिल्क का कपड़ा शरीर पर डाले और जींस पहने नजर आ रहे हैं। अंजली के इन फोटोज को देख कोई लोग तो उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने जमकर ट्रोलिंग करना शुरू कर दिया है।

तस्वीरें देख यूजर्स ने लिख दी ये बात
एक फैन ने कहा अच्छी बात है बाबा के दर्शन करने चाहिए तो वहीं ट्रोलर्स की लंबी लाइन इन तस्वीरों पर देखने को मिली एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- नौ सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली। तो वहीं दूसरे ने लिखा-दिखावा मत कर वहां भी तेरा बस फोटो पर नजर है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- पूजा कर रही हो तो इतनी ओवर एक्टिंग की जरूरत नहीं है।

Read more about: anjali arora tv news viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X