कुत्ते के साथ अंजलि अरोड़ा की ऐसी तस्वीरें देख भड़के लोग, कर रहे हैं बुरी तरह से ट्रोल, Pics

Anjali Arora Photoshoot with Dog- अंजलि अरोड़ा रील से अब स्टार बन चुकी हैं। कभी किसी रियालिटी शो में उनको देखा जाता है तो कभी एलबम में धमाका करती हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो डॉगी के साथ पोज दे रही हैं।
इस फोटोशूट के सामने आने के बाद वो ट्रोल की जा रही हैं। बता दें कि अंजलि अरोड़ा ने इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जो कि कई जगहों से खुली हुई है।
इस रिवीलिंग ड्रेस के साथ अंजलि अरोड़ा ने कैप्शन लिखा, ''यूं तो प्रेमी 75 हमारे।'' डॉगी के अलावा वो कई और पोज दे रही हैं जिसमें उनकी हॉटनेस पर लोग फिदा हैं लेकिन कुछ लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''इज्जत उतार के पैसा कमाया इसने।'' एक ने लिखा, ''ये तुम्हारे लिए सही है।'' एक ने लिखा, ''भाभी जी, बहुत बढ़िया, ये आपका कुत्ता है।'' एक ने लिखा, ''पार्ट 2 कब आएगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अंजलि अरोड़ा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन इसपर नहीं दिया है। बता दें कि वो कई बार विवादों में आती हैं और वीडियोज पर भी खरी खोटी सुननी पड़ती है।
दिल पे चलाईं छुरियां
अंजलि अरोड़ा हाल ही में एक एलबम में नजर आईं थीं जिसमें वो जबरदस्त लगीं। सोनू निगम के बेहद पुराने गाने दिल पे चलाई छुरियां को फिर से रिलीज किया गया था और इसमें राजू कलाकार नजर आए थे। गाने ने सामने आकर बवाल काट दिया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा को मिलियंस में लोग फॉलो करते हैं। फिलहाल आप देखिए अंजलि की ये तस्वीरें जो कि आग की तरह वायरल हो रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications











