'तीन लाख की तंबाकू..' अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो वायरल, हरियाणवी गाने पर किया ये काम!

अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो फिर से सामने आया है जो कि आपके लिए मजेदार है। वीडियो में आप देखेंगे कि हमेशा की तरह इस बार भी अंजलि अरोड़ा शॉर्ट वीडियो शूट कर रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया जिसने भी देखा वो कमेंट करने लगा।
अंजलि अरोड़ा ने वीडियो को खुद ही साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होने लिखा, ''क्या वाइब है।'' वीडियो में अंजलि अरोड़ा के लुक्स की बात करें तो वो सफेद टीशर्ट पहनकर बैठी हैं और ब्लैक कलर का पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं।
हाथ में नोटबुक लेकर वो स्टाइल से बैठी हुई हैं। बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना बजता हुआ नजर आ रहा है। इसके बोले हैं, 'ढाई तीन लाख की तंबाकू..' वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा, ''किस किस की फेवरिट है अंजलि अरोड़ा।'' एक ने लिखा, ''भाई क्यूट तो है आख बंद कर के देखो।'' एक ने लिखा, ''भाई जोगिंदर आने वाला है अच्छा लिखना।'' एक ने लिखा, ''मुनव्वर फारूक भी लाइक.. क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''अंजलि को देखके गुदगुदी होती है।'' एक ने लिखा, ''अंजलि अरोड़ा ने अगर मुझे रिप्लाई कर दिया तो मैं कल से पढ़ाई शुरू कर दूंगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि को अंजलि ने जवाब नहीं दिया।
बॉयफ्रेंड को लेकर बताई सच्चाई
कुछ समय पहले अंजलि अरोड़ा अपने करियर और लवलाइफ को लेकर बात की थी। वो काफी बेहतरीन काम कर रही है। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बताया था। अंजलि अरोड़ा से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए तो उन्होंने बताया कि "जैसा मुझे अपने जीवन में प्यार चाहिए वैसा मुझे मिल चुका है। इसीलिए अगर आपके जीवन में कोई भी ऐसा है जो कि सच्चा है तो आप उसे जाने मत दो।" इसके बाद लोगों का कहना था कि वो किसी को डेट कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications