BF के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं अंजली अरोड़ा, शादी से पहले ही दे दिया ये सरप्राइज, 5वीं तस्वीर उड़ा देगी होश

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाती हैं। कभी अपने नाच गाने की वजह से तो कभी अपने रिलेशनशिप की वजह से। वैसे आपको बता दें कि अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल भी कम सुर्खियों में नहीं आए हैं। पहले तो आकाश अंजली के साथ ही अपने रिश्ते की वजह से हेडलाइन में रहते हैं, लेकिन इससे पहले मेरठ पुलिस ने जब आकाश को गिरफ्तार किया था जब भी वह जमकर चर्चाओं में आए थे।

Anjali Arora

अंजली ने बॉयफ्रेंड के लिए रखा सरप्राइज

वैसे आपको बता दें कि आकाश और अंजली दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अकसर दोनों के वेकेशन के या फिर क्वालिटी टाइम बिताते हुए फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो अंजली अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉयफ्रेंड आकाश के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

बॉयफ्रेंड संग कोजी हुईं अंजली अरोड़ा

दरअसल आकाश संसनवाल के जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड अंजली ने उन्हें खास सरप्राइज दिया है। अंजली अरोड़ा ने अपने BF के लिए एक आलीशान पार्टी का आयोजन रखा इसी के साथ ही सरप्राइज केक और गेस्ट को भी न्योता दिया। आकाश अंजली के इस सरप्राइज से कितने खुश हैं। यह तो तस्वीरों में देखा ही जा सकता है। वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कभी अंजली अरोड़ा आकाश को गले से चिपकाए खड़ी नजर आ रही हैं तो कभी उनमें ही खोई दिख रही हैं। दोनों के इतने कोज़ी फोटो देख फैन्स के भी कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सो रोमांटिक वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कहना पड़ेगा जोड़ी तो एक नंबर है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अब दोनों अपनी शादी की डेट भी बता ही दो।

More from Filmibeat

Read more about: anjali arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X