कब है अंजलि अरोड़ा की शादी? वायरल वीडियो में मिल गया जवाब, बॉयफ्रेंड ने कही ये बात!

अंजलि अरोड़ा इस वक्त अपने सोशल मीडिया वीडियोज को लेकर छाई रहती हैं। इसके अलावा वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ भी नजर आती हैं तो लोग चर्चा करने लगते हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंजलि अरोड़ा अपनी शादी को लेकर बात करती हुई नजर आ रही है।
जी हां, मीडिया को पोज देते हुए किसी ने उनसे पूछ लिया की शादी कब है? इस पर उनके बॉयफ्रेंड आकाश हंसने लगे। उन्होने कहा, ''मैं भी पूछता रहता हूं बताती नहीं है।'' अंजलि ने कहा, ''अभी तो ऐसा कुछ है नहीं।''
इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। अंजलि अरोड़ा को लेकर मशहूर है कि वो टिकटॉक से वायरल हो गईं थीं और अब लोग उनको जानते हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''डीएसपी तो आएगा शादी में?'' एक ने लिखा, ''जल्दी शादी कर लो।'' एक ने लिखा, ''मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मेरे को ये बिल्कुल अच्छी नहीं लगती बिल्कुल भी।'' एक ने लिखा, ''इतनी स्वस्थ कब से हो गई।'' एक ने लिखा, ''ये क्या कोई सेलिब्रिटी है क्या? कौन सी फिल्म या गाना आया है इसका।'' एक ने लिखा, ''भाई के लिए बुरा लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''भाई ब्रेकअप हो गया लिख के ले ले।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
अंजलि अरोड़ा कर रही हैं काम
कुछ समय पहले अंजलि अरोड़ा अपने करियर और लवलाइफ को लेकर बात की थी। वो काफी बेहतरीन काम कर रही है। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बताया था। अंजलि अरोड़ा से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए तो उन्होंने बताया कि "जैसा मुझे अपने जीवन में प्यार चाहिए वैसा मुझे मिल चुका है। इसीलिए अगर आपके जीवन में कोई भी ऐसा है जो कि सच्चा है तो आप उसे जाने मत दो।" फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications