..................... Anjali arora meets her true love akash sansalwal said he is a shadi material - Hindi Filmibeat

MMS लीक कॉन्टोवर्सी के बाद अब शादी को तैयार अंजलि अरोड़ा, कच्चा बदाम गर्ल के दिल में बसा ये शख्स

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansalwal

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansalwal: 'कच्चा बादाम गर्ल' कहीं जाने वाली अंजलि अरोड़ा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें कि उन्हें कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में भी देखा जा चुका है। लेकिन जब से उनका एमएमएस वीडियो वायरल हुआ तभी से और भी ज्यादा वह चर्चा का विषय बन गई थी। अंजलि अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने 'फिल्मीज्ञान' के साथ पॉडकास्ट के दौरान अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की। दरअसल आपको बता दें कि इस समय अंजलि अरोड़ा आकाश संसलवाल नाम के एक लड़के को डेट कर रही हैं। जिनसे वह कॉलेज के समय में मिली थी। बता दें कि दोनों को रिलेशनशिप में रहते हुए पूरे 5 साल हो चुके हैं।

अंजलि अरोड़ा अपने करियर में काफी बेहतरीन काम कर रही है। लेकिन आपको बता दें कि इस पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की। अंजलि अरोड़ा से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए तो उन्होंने बताया कि "जैसा मुझे अपने जीवन में प्यार चाहिए वैसा मुझे मिल चुका है। इसीलिए अगर आपके जीवन में कोई भी ऐसा है जो कि सच्चा है तो आप उसे जाने मत दो।"

अंजलि अरोड़ा से बाद में सवाल किया गया कि उनके बॉयफ्रेंड आकाश सिर्फ बॉयफ्रेंड मैटेरियल है या फिर शादी मैटेरियल हैं। तो उन्होंने शरमाते हुए जवाब दिया कि "वह शादी मैटेरियल है।" जिस पर अंजलि अरोड़ा से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी पता नहीं है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनके बॉयफ्रेंड आकाश जाट है और इसीलिए उनकी शादी गुरुद्वारे के अलावा पूरे हिंदू रीति रिवाज से भी होगी।

Read more about: anjali arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X