'कच्चा बादाम गर्ल' ने 24 की उम्र में रचाई शादी? इस बीजेपी नेता की बनीं दुल्हन, अब कुबूल की सच्चाई!

कच्चा बादाम गर्ल.. इस शब्द को सुनकर टिकटॉक की वायरल रील और कुछ वीडियो सामने आते हैं। हम बात कर रहे हैं अंजलि अरोड़ा की जो कि इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
खबरें आ रही हैं कि अंजलि अरोड़ा ने 24 साल की उम्र में ही एक 1 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और लगातार उनको बधाइयां दे रहे हैं। कच्चा बादाम गर्ल ने अपनी शादी को लेकर वीडियो भी पोस्ट किया है जिसके बाद लोगों के बीच उनकी चर्चा बढ़ गई है।
अंजलि अरोड़ा इस वक्त अपने आकाश सनसनवाल को डेट कर रही हैं और अक्सर उनके बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो सामने आते रहते हैं। आकाश बीजेपी के साथ भी जुड़े हैँ, वो बीजेपी का इंस्टा पेज देखते हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंजलि अरोड़ा ने एक पोस्ट किया था जिसके बाद लोग आकाश के साथ उनकी शादी को लेकर बातें करने लग गए थे। फैंस की तरफ से उनको लगातार मैसेज भी आ रहे हैं और बधाइयां मिल रही थीं।
वीडियो में बताई सच्चाई
हालांकि बाद में अंजलि अरोड़ा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होने शादी नहीं है और वो खुद एक बच्ची हैं। उन्होने बस 1 अप्रैल को लोगों को उल्लू बनाया है। एक अप्रैल है और हम दोनों का प्रैंक आपको कैसा लगा। प्लीज हमें माफ कर देना। मेरे पास काफी बधाई संदेश आ रहे थे और इसलिए मुझे ऐसा लगा कि अब सबको सच बता देना चाहिए। हालांकि देखने वाली बात होगी कि वो कब शादी का फैसला लेती हैं।
एमएमएस को लेकर आईं थीं चर्चा में
एक MMS काफी पहली वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि ये अंजलि अरोड़ा का है। अंजलि ने खुद इस वीडियो को फेक बताते हुए कहा था कि कोई एआई के सहारे उनको बदनाम करना चाहता है। अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनके वीडियो सामने आकर वायरल हो जाते हैँ। लोगों को उनके क्लिप्स काफी पसंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications