मुनव्वर फारूकी का नाम सुन अंजली अरोड़ा ने बिगाड़ा मुंह, किया फुल इग्नोर, देखें VIRAL VIDEO

 Anjali Arora

Anjali Arora Ignores Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी का नाम इन दिनों हर एक की जुबान पर है और हो भी क्यों ना मुनव्वर फारूकी बिग बॉस सीजन 17 के विजेता जो रह चुके हैं। हर कोई मुनव्वर फारूकी को उनकी इस जीत की बधाई दे रहा है। बता दें कि इससे पहले ही मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत के पॉपुलर शो लॉक अप के भी विजेता रह चुके हैं। जिसके बाद अब उनकी बिग बॉस की जीत ने उनकी पॉपुलेरिटी में चार चांद लगा दिए हैं। बता दें कि मुनव्वर फारूकी के साथ ही इन दिनों अंजली अरोड़ा का नाम भी खूब सुर्खियों में है। दरअसल लॉकअप के शो के समय दोनों की अच्छी बॉन्डिंग ने खूब हेडलाइन्स बटोरी थीं, लेकिन दोनों के झगड़े के बाद अब दोनों ही एक दूसरे का मुंह देखना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन हालिया अंजली अरोड़ा का मुनव्वर फारूकी को दिया गया रिएक्शन फैन्स को चुभ रहा है चलिए देखते हैं कि क्या है इस वीडियो में।

अंजली अरोड़ा को हाल ही में पब्लिक एरिया में देखा गया था जहां वे बेहद ही खूबसूरत येलो और पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं। ऐसे में पैपराजी ने अंजली से पूछा फाइनली मुनव्वर जीत गया अब क्या बोलोगे ? पैपराजी के बार-बार पूछने पर भी अंजली अरोड़ा कोई रिप्लाई नहीं करती हैं। बल्कि वे मुनव्वर फारूकी को फुल इग्नोर करती हैं और वह पूरी ही बात पलट देती हैं। जिससे साफ पता चलता है कि अंजली मुनव्वर के बारे में जरा भी बात करना नहीं चाहती हैं।

अंजली का ये अंदाज मुनव्वर के फैन्स को कुछ खास पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- इतनी भी क्या जलन की कैमरे के सामने बधाई भी नहीं दे सकतीं तो वहीं दूसरे ने कहा- झूठे मुंह ही बधाई दे दो। आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस 17 की रेस में मुनव्वर फारूकी के अलावा मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, अरुण महाशेट्टी थे, लेकिन टॉप 2 में मुनव्वर फारूकी और अभिषेक पहुंचे थे। बता दें कि मुनव्वर फारूकी को 50 लाख कैश और चमचमारी कार बतौर विजेता मिली है।

Read more about: anjali arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X