..................... अंजलि अरोड़ा बर्थडे फोटो और वीडियो उर्फी जावेद ने पहनी मां की 200 रुपए वाली दुल्हन चूड़ी ।Anjali Arora Birthday bash inside photo video Urfi Javed wore her mother's 200 rupees bridal bangles - Hindi Filmibeat

Anjali Arora Birthday Photo, Urfi Javed ने पहनी मां की 200 रुपए वाली बैंगल्स, उमर रियाज के साथ मस्ती

Urfi Javed

बिग बॅास ओटीटी फेम उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने स्टाइल और बेबाक बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर से उर्फी जावेद अपने लुक के कारण खबरों में छाई हुई हैं। वैसे तो उर्फी जावेद का हर स्टाइल उन्हीं की तरह काफी यूनिक और सबसे अलग होता है। लेकिन इस बार उर्फी जावेद वन पीस शॉर्ट ड्रेस के साथ हाथ में ढेर सारी चूड़ी को अपना स्टाइल बनाया।

गोल्डन रंग की इस चूड़ी पर सारे कैमरा की नजर गई। कंगना रनौत के शो लॉकडाउन की कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा के बर्थडे पार्टी के लिए उर्फी जावेद ने खुद को बेहद ही अलग अंदाज में पेश किया। दुल्हन की चूड़ी का सेट अपने हाथ में सजाकर अंजलि अरोड़ा दिखाई दी। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि इतनी सारी गोल्डन चूड़ी का क्या राज है, साथ ही यह उन पर काफी अच्छी लग रही हैं।

इस पर उर्फी जावेद शर्मा जाती हैं। अपने स्टाइल को लेकर जब भी उर्फी से सवाल किया जाता है तो वह कीमत बताने से भी पीछे नहीं हटती हैं। इस बार भी उर्फी जावेद ने ऐसा ही किया। एक रिपोर्टर ने पूछा कि उर्फी जावेद आपने हाथ में गोल्ड की चूड़ी पहनी है। इस पर उर्फी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दुल्हन वाली चूड़ी है। फिर थोड़ा आगे बढ़ कर वह कहती हैं कि यह असली नहीं हैं।

उर्फी कहती हैं कि मां की है। नकली हैं। 200 रुपए वाली। साथ ही उर्फी ने कान में गोल्ड के इयररिंग्स भी पहन रखे थे। एक कैमरामैन ने कहा कि आपका झूमका अच्छा लग रहा है। उर्फी कहती हैं कि यह झुमका नहीं है। कुल मिलाकर देखा जाए तो उर्फी जावेद इस बार भी अपने स्टाइल को लेकर अंजलि अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में पूरी तरह से छाई हुई थीं। Instant Bollywood ने उर्फी का यह वीडियो अपलोड किया है। इस पर कई यूजर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। साथ ही आप देखिए लॅाकअप कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा के जन्मदिन की इनसाइड तस्वीरों और वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बिग बॅास फेम उमर रियाज के साथ कई तस्वीरें सामने आयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X