कभी रिसेप्शनिस्ट का किया काम, फिल्मों में नहीं बनी बात तो टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनी ये हसीना

Anita Hassanandani Career Struggle: टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सितारे होते हैं जिन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया लेकिन उसके बावजूद भी उनको सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन कुछ ऐसे भी है जिनकी किस्मत और उनकी मेहनत ने रंग दिखाया और वह इंडस्ट्री में उभर कर आए। आज हम आपको एक ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं।
इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के जाने-माने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट का काम किया। बाद में वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई। दरअसल आज हम बात कर रहे हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी रेड्डी की। जिन्होंने न सिर्फ फिल्मों में बाल की छोटे पर्दे के काफी सारे हिट शोज में काम किया है।
बहुत सारे लोग इस बात को जानते होंगे कि अनीता हसनंदानी ने शुरुआती वक्त में मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी के ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर कई साल तक काम किया है। यह तब की बात है जब वह फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थी।
बाद में अनीता हसनंदानी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'पांच' से की थी। लेकिन यह शो फ्लॉप साबित हुआ था और बहुत ही जल्द बंद हो गया था। बाद में एक्ट्रेस को ऐश्वर्या राय के साथ में फिल्म 'ताल' में एक अहम भूमिका में देखा गया था। बाद में उनके करियर में रफ्तार आए और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी ने ये दिल, कुछ तो है, कृष्णा कॉटेज, जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर कुछ खास चल नहीं पाया और वह डिप्रेशन का शिकार हो गई। अनीता की जिंदगी काफी मुश्किल हो गई थी और फिर उनकी पुरानी दोस्त एकता कपूर ने उनकी मदद की। तब जाकर वह टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हुई।
अनीता हसनंदानी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से जैसे टीवी शोज से अपनी एक खास पहचान बनाई है। बाद में उनका एकता कपूर के नागिन के सीजन 3 में देखा गया था और यही से उन्होंने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई। ये वो वक्त था जब टीवी इंडस्ट्री में अनीता हसनंदानी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











