..................... अनीता हसनंदानी ने एक्टिंग से लिया ब्रेक, कहा- बेटे के लिए घर पर रहना है Anita hassanandani take a break for acting says I want to be home for Son - Hindi Filmibeat

करियर के 20 साल बाद बेटे के लिए अनीता हसनंदानी का बड़ा ऐलान-मैं इंडस्ट्री छोड़ रही हूं,जानिए क्यों?

टीवी स्टार एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने अपनी करियर की उड़ान पर एक बड़ा फैसला किया है। जिसने सभी को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनीता हसनंदानी ने टीवी इंडस्ट्री के साथ एक्टिंग से ब्रेक लेने का मन बना लिया है। आपको बता दें कि नागिन और ये हैं मोहब्बतें टीवी शो के साथ अनीता हसनंदानी बीते 20 साल से अधिक समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुई हैं।

बीते कुछ सालों से वह खास तौर पर एकता कपूर के शो का मुख्य चेहरा रही हैं। ऐसे में अनीता हसनंदानी ने मां बनने के बाद अब एक्टिंग से पूरी तरह से ब्रेक लेने का निर्णय कर लिया है। इसका खुलासा अनीता ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया है और बताया है कि कैसे वह अब अपना पूरा समय बेटे के लिए घर पर देना चाहती हैं।

Anita hassanandani,

अनीता ने ये साफ किया है कि उन्हें नहीं पता कि वह अब कब और कैसे एक्टिंग की दुनिया में वापसी करेंगी। फिलहाल उनका फोकस बेटे के लिए पूरी तरह से बना हुआ है। चलिए जानते हैं कि अनीता ने इस संबंध में क्या बोला है।

अनीता हसनंदानी ने बताई वजह

अनीता हसनंदानी ने बताई वजह

एक इंटरव्यू के दौरान अनीता हसनंदानी ने कहा है कि मैंने फैसला किया था कि जब भी मेरा बच्चा होगा, मैं इंडस्ट्री में अपना काम छोड़ दूंगी।

मेरा ध्यान मां बनने पर केंद्रीत

मेरा ध्यान मां बनने पर केंद्रीत

वह आगे कहती हैं कि मैं हमेशा एक मां बनने पर ध्यान केंद्रीत करना चाहती थी। यह महामारी के कारण नहीं है। मैं अपने बच्चे के साथ घर पर रहना चाहती हूं।

ए्क्टिंग करना आखिरी चीज

ए्क्टिंग करना आखिरी चीज

काम करना मेरे दिमाग में अभी आखिरी चीज है। मुझे सच में नहीं पता कि मैं कब वापस काम करना शुरू करूंगी।

मैं घर पर फिलहाल तनाव मुक्त काम कर रही हूं

मैं घर पर फिलहाल तनाव मुक्त काम कर रही हूं

अनीता ने बताया है कि मैं भिन्न ब्रांड के साथ कुछ काम कर रही हूं। मैं ये सब सोशल मीडिया के लिए कर रही हूं। मैं घर पर शूटिंग कर रही हूं। ये तनाव मुक्त है।

कोरोना के कारण नहीं लिया अनीता ने ये फैसला

कोरोना के कारण नहीं लिया अनीता ने ये फैसला

आपको बता दें कि अनीता का बेटा आरव अभी केवल 4 महीने का है। अनीता ने ये भी कहा कि वह कोरोना को देखते हुए ऐसा कदम नहीं उठा रही हैं। अगर महामारी नहीं होती तो भी वो ऐसा ही करतीं।

1998 से किया है अनीता ने अपना करियर शुरू

1998 से किया है अनीता ने अपना करियर शुरू

गौरतलब है कि अनीता हसनंदानी ने साल 1998 से टीवी से अपना करियर शुरू किया था। काव्यांजलि से वह काफी लोकप्रिय हुईं। साल 2013 में उन्होंने गोवा में शादी की।

शादी के सात साल बाद

शादी के सात साल बाद

शादी के सात साल बाद अनीता मां बनी हैं 39 साल की उम्र में मां बनकर अनीता बेहद खुश हैं। बेटे के साथ सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X