बेबी शावर में अनीता हसनंदानी को मिला करण पटेल से ये क्यूट तोहफा, देखिए तस्वीरें
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी प्रेगनेंट हैं और जल्दी ही वो और रोहित रेड्डी अपने घर में एक नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। इससे पहले, अनीता हसनंदानी और उनके दोस्तों ने उनके बेबी शावर की पार्टी में जमकर मस्ती की। अनीता एक पीली ड्रेस में बेहद प्यारी नज़र आईं और प्रेगनेंसी ग्लो उस पर चार चांद लगा रहा था।
अनीता हसनंदानी ने रोहित रेड्डी के साथ नच बलिए के 9वें सीज़न में भाग लिया था और ये प्यारा सा कपल, उस शो का फाईनलिस्ट था। अनीता ने रोहित के साथ अपनी प्रेगनेंसी एक बेहद क्यूट वीडियो के साथ अक्टूबर में अनाउंस की थी।

काफी समय से अटकलें थीं कि अनीता प्रेगनेंट हैं लेकिन अनीता अक्सर इन खबरों का खंडन कर देती थीं। अनीता फैन्स की फेवरिट हैं और उनके नन्हें मेहमान का इंतज़ार उनके फैन्स भी आंखें बिछाए कर रहे हैं।
देखिए अनीता और उनके दोस्तों के साथ इस प्यारे से कपल के बेबी शावर की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











