5 साल ब्रेक के बाद भी टीवी की 'नागिन' को नहीं मिला पॉजिटिव रोल, मानी हार, इस शो से किया कमबैक

Anita Hassanandani

Anita Hassanandani On Comeback: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में अगर कोई भी एक्ट्रेस या एक्टर लंबा ब्रेक ले लेता है तो वह आसानी से कमबैक नहीं कर पाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्हें कमबैक के बाद सिर्फ नेगेटिव किरदार ही ऑफर हुए। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की।

दरअसल अनीता हसनंदानी ने जब लंबे वक्त बाद छोटे पर्दे पर कम बैक किया तो वह नेगेटिव किरदार से भी काफी छा गई थी। उनका नेगेटिव किरदार लोगों द्वारा इतना ज्यादा पसंद किया गया कि उन्हें पॉजिटिव रोल तो मिलना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया। बता दे कि एक्ट्रेस ने अपने बच्चों की परवरिश के लिए एक्टिंग से 5 साल का ब्रेक लिया था।

लेकिन जब अनीता हसनंदानी ने एक बार फिर से कमबैक करने का सोचा तो उनको सिर्फ नेगेटिव किरदार ही ऑफर हो रहे थे। अभिनेत्री ने 'सुमन इंदौरी' से अब 5 साल बाद स्क्रीन पर वापसी की है। सीरियल में उन्हें देविका के किरदार में देखा जा रहा है और यह एक नेगेटिव रोल है। इससे पहले भी वह स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' से पहचान बना चुकी है।

इसी के अलावा अनीता हसनंदानी को नागिन 5 में भी देखा जा चुका है। वह सिर्फ सीरियल में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। उन्हें ताल और कुछ तो है जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है। लेकिन अब 5 साल बाद उन्होंने वापसी की है तो वह पॉजिटिव किरदार के लिए तरस गई है। उन्होंने इसके लिए हार मान ली और 'सुमन इंदौरी' से एक बार फिर वापसी की।

हाल ही में अनीता हसनंदानी ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान कहा कि "मैं इंतजार कर रही थी कि मुझे कोई मजबूत रोल मिले। लेकिन अभी के समय पर स्थापित एक्टर्स के लिए कुछ ऐसा प्राप्त करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है जो परफॉर्मेस ओरिएंटेड हो। मैं दमदार वापसी करना चाहती थी। मैं चाहती थी कि अगर मैं अपने बच्चों को कम पर जाने के लिए छोड़ता हूं तो यह इसके काबिल भी हो।"

अनीता हसनंदानी ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं एक पॉजिटिव किरदार निभाने चाह रही थी। लेकिन एक बार जब आप टीवी पर निगेटिव किरदार निभाने लगते हो तो प्रोड्यूसर्स को भी मनाना काफी मुश्किल हो जाता है। 5 सालों के अंदर मुझे सिर्फ नेगेटिव किरदार ऑफर हुए। इसीलिए मैंने छोड़ा और सुमन इंदौरी में ग्रे रोल कबूल किया।"

More from Filmibeat

Read more about: anita hassanandani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X