नागिन 3 को लेकर चौंकाने वाला फैसला,मौनी रॉय के फैंस के लिए बिग सरप्राइज !
छोटे पर्दे पर इन दिनों कई ब्लॅाकबस्टर शो कमबैक की तैयारी रहे हैं। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम आता है नागिन 3 का। नागिन के पिछले दो सीजन में मौनी रॅाय नजर आयीं।
फिल्मों में एंट्री लेने के कारण मौनी के बदले नागिन 3 में तीन नागिन की एंट्री होगी। करिश्मा तन्ना के बाद बीते दिन अनीता हसनंदानी का लुक रिलीज किया गया है। हालांकि जल्द ही तीसरी नागिन का लुक भी जारी किया जाएगा।

लेकिन आपको बता दें कि दूसरे लुक के साथ इस बात का खुलासा हो गया है कि नागिन 3 का कमबैक कब होने वाला है। ऐसी खबर है कि नागिन 3 जून के पहले वीक में टेलीकास्ट किया जा सकता है।
चंद्रकांता के समाप्त होने के बाद आईपीएल के बाद जून में नागिन 3 का धमाका होगा। आपको बता दें कि नागिन इस बार पहले से भी ज्यादा रोचक और डरावना होने वाला है।
मौनी रॅाय भी इस शो के पहले एपिसोड में दिखाई दे सकती हैं।बहरहाल,एकता कपूर की हीरोइन बनना किसी भी एक्ट्रेस के लिए रातों रात स्टार बनना होता है..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
