Nach Baliye 9 के लिए इस सुपरस्टार जोड़ी ने लिया सबसे अधिक फीस, शॉकिंग नाम !
टीवी के बहुप्रतिक्षित शो नच बलिए 9 का आगाज अगले सप्ताह से होने वाला है। शो का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है। इससे पहले टीवी के कई बड़े नाम से पर्दा भी हटा। जो कि इस बार नच बलिए 9 का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी,मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह, श्रद्धा आर्या-आलम मक्कार, शांतनु माहेश्वरी-नित्यामी शिर्के के साथ कई नाम शो के लिए तय बताया जा रहा है।
रियल लाइफ जोड़ी के साथ ब्रेकअप कर चुकी जोड़ियां भी इस शो का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगी। इस बीच ऐसी खबर आयी है कि इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट के बीच एक जोड़ी को सबसे अधिक फीस दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी की नागिन अनीता हसनंदानी को इस सीजन के लिए सबसे अधिक फीस दी जा रही है।

हर एपिसोड के पीछे उन्हें लाखों की फीस दी जाने की खबर है। हालांकि अभी तक इस पर अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नही आयी है। बाकी के कंटेस्टेंट की तुलना में ये इस सीजन की सबसे अधिक फीस बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











