अनीता हसनंदानी ने दी मैरिड कपल को एडवाइस, बोलीं- अगर खुश रहना चाहते हो तो S*X जरूर...

Anita Hassanandani gave advice to married couple: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से धूम मचाने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में प्रोफेशनल लाइफ में कमबैक किया है। बता दें कि अनीता जब से मां बनी हैं तब से वह अपने परिवार और बच्चे का खास ख्याल रख रही हैं। बता दें कि अनीता हसनंदानी ने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से साल 2013 में शादी की थी और साल 2021 में उन्होंने बेटे आरव को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद अनीता ने काम से ब्रेक लिया था वहीं अब वह सुमन इंदौरी के साथ कमबैक कर चुकी हैं। वहीं हाल ही में अनीता हसनंदानी ने बच्चा होने के बाद सेक्स लाइफ पर बात की है।
एक्ट्रेस बोलीं बच्चा होने के बाद आ जाते हैं बदलाव
दरअसल एक इंटरव्यू में अनीता हसनंदानी से पूछा गया कि बच्चा होने के बाद क्या प्लेजर में बदलाव आते हैं ? एक्ट्रेस ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा कि हां, थोड़े बदलाव तो आते ही हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि हर चीज जरूर बदलती है, लेकिन कपल फिर अपनी इंटीमेट लाइफ से जुड़ सकते हैं। उसके लिए भी आपमें एहसास होने चाहिए। एक अच्छी शादी में आपका पति हमेशा आपका सपोर्ट करेगा, मुझे नहीं लगता कि अपनी डिजायर को एक्सप्रेस करना गलत है।
रिश्ते पर खुलकर बात करनी चाहिए
एक्ट्रेस ने कपल को सलाह देते हुए आगे कहा कि अगर आप खुश रहना चाहते हो तो जो कुछ भी आप चाहते हो वह सामने वाले को कह दो। ना कि इंतजार करो कि वह खुद से आगे आकर इस बात का एहसास करवाएगा। इससे आप सिर्फ अपना समय खराब करते हो और कुछ नहीं। एक अच्छे रिश्ते के लिए सेक्स बहुत जरूरी है। इसीलिए मुझे लगता है कि अगर आप किसी से प्यार करते हैं। तो आपको उससे खुलकर बात करनी चाहिए की आप क्या चाहते हो।


Click it and Unblock the Notifications











