अनीता हसनंदानी के ससुर का निधन, नहीं रोक पाई दिल का गुबार, लिखा इमोशनल पोस्ट
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर से शोक की खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर बताया कि उनके ससुर यानी पति रोहित के पिता का निधन हो गया है। अनीता हसनंदानी ने इमोशनल पोस्ट भी ससुर के निधन पर शेयर किया। अनीता ने कहा कि पिता की तरह ससुर उन्हें प्यार करते थे। खुद के पिता को 16 साल की उम्र में खो दिया था लेकिन रोहित के डैड ने हमेशा मुझे बहुत प्यार दिया है।
अनीता हसनंदानी ने लिखा कि, पापा मुझे मालूम हैं आप जहां भी हैं खुश रहेंगे। आप भी मेरे पिता के पास चले गए। हम आपको हमेशा और हर सैकेंड याद करेंगे। वहीं अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने भी दर्दनाक पोस्ट शेयर किया। वह लिखते हैं कि पापा आप बहुत याद आओगे। आप मेरी जिंदगी के असली हीरो थे जिन्हें मैं कभी भूल नहीं सकता हूं।

अनीता व रोहित दोनों ने ही पिता के निधन किस वजह से हुआ ये साझा नहीं किया है। लेकिन अस्पताल से जुड़ी तस्वीर शेयर की, जिससे पता चलता है कि वह बीमार थे।
वहीं अनीता के पोस्ट पर एकता कपूर और युविका चौधरी समेत कई सितारों ने कमेंट किया। एकता कपूर ने लिखा, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और ताशु (अनीता हसनंदानी) को हिम्मत मिले।
बता दें अनीता हसनंदानी एकता कपूर के कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। वह ये है मोहब्बतें सीरियल में वैंप शगुन का किरदार निभा कर खूब फेमस हो चुकी हैं। इसके बाद वह नागिन सीरियल में भी नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











