अनीता ने कहा मैं चालबाज नहीं इसलिए हुई बिग बॉस से आउट!

राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर रह चुकी अनीता आडवाणी इस हफ्ते शनिवार को दिखाए गये एलिमिनेशन के दौरान बिग बॉस के घर से बाहर हो गयी हैं। अनीता आडवाणी ने घर से बाहर आने के बाद कहा है कि वो बिग बॉस के घर में इसलिए ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाईं क्योंकि बिग बॉस के घर में मौजूद बाकी के सदस्यों की तरह वो चालबाज और राजनीती करने वाली नहीं हैं। अनीता ने कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर के अंदर इसलिए लाया गया था क्योंकि बिग बॉस की मैनेजमेंट टीम को लगा था कि अनीता जी के आने से बिग बॉस को फायदा मिलेगा। क्योंकि अनीता आडवाणी और राजेश खन्ना के लिव इन रिलेशनशिप को लेकर लोग उत्सुकता दिखाएंगे।

लेकिन अफसोस कि अनीता जी के बिग बॉस के घर में आने का कोई फायदा नहीं हुआ। अनीता जी ने भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और तीसरे नॉमिनेशन में घर से बाहर हो गयीं। अनीता ने बाहर आकर कहा कि उनके बाहर आने की एक ही वजह थी कि उन्हें चालबाजी करनी और राजनीती करनी नहीं आती है। जैसा कि बिग बॉस के घर मे उपस्थित बाकी लोग करते हैं। ऐसे में जाहिर है कि अनीता जी के बाहर आना ही था क्योंकि बिग बॉस के घर में वही लोग टिक सकते हैं जो कि दर्शकों का कुछ मनोरंजन करते हों। ना कि सिर्फ रोते रहते हों।

अनीता आडवाणी के साथ बिग बॉस के घर से बाहर होने के लिए गौहर, एली अराम, एंडी, और आसिफ अजीम नॉमिनेट हुए थे। आखिर में एली और अनीता जी बचे और अनीता जी सबसे कम वोट पाकर बिग बॉस के घर से बाहर हो गयीं। हालांकि अनीता जी ने घर के अंदर कभी एंडी से तो कभी शिल्पा के साथ बातें करते हुए अपने और राजेश खन्ना जी के रिलेशन को लेकर काफी बातें की थीं ताकि दर्शकों को सुनने में इंटरेस्टिंग लगे। अनीता जी ने अक्षय कुमार और राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल की भी बुराई की। लेकिन इसके बावजूद दर्शकों को कुछ मजा नहीं आया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X