आखिर मान ही गए Aniruddhacharya Ji? Bigg Boss 18 के सेट के बाहर आए नजर तो लोगों ने कही ये बात

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya On Bigg Boss 18 Set: बिग बॉस 18 के आने वाले सीजन के लिए एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है। इस शो में शामिल होने वाले तीन कंटेस्टेंट की झलक पहले ही दिखाई जा चुकी है, लेकिन एक शख्स की प्रेजेंस ने हाल ही में सुर्खियां बटोर ली है।

Bigg Boss 18 के सेट पर नजर आए Aniruddhacharya baba

आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य, जिन्हें 'पूकी बाबा' के नाम से जाना जाता है, को बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया। वीडियो वायरल हो गया है और फैंस अब अनुमान लगा रहे हैं कि वह शो में शामिल हो सकते हैं। यह कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 6 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।

लोगो ने दिखाई दिलचस्पी

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में हम अनिरुद्धाचार्य को बिग बॉस के घर के बाहर खड़े होकर कैमरे के लिए पोज देते हुए देख सकते हैं। जैसे ही वीडियो शेयर किया गया, फैंस ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी। एक फैन ने लिखा, "मुझे इन्हें बिग बॉस में देखना है" दूसरे फैन ने लिखा, 'ये बाबा जी अगर बिग बॉस में एंट्री कर लिए तो मैं पक्का देखूंगा बिग बॉस'। एक और यूजर ने कमेंट में लिखा- 'अब मजा आएगा ना बिड़ू इस बार दिलचस्प होने वाला है बिग बॉस'। हालांकि, बिग बॉस के घर में बाबा की एंट्री को लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

Aniruddhacharya ji को दिया गया Bigg Boss 18 का ऑफर

हाल ही में खबर आई थी कि लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज को सीजन 18 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया था, जिसके लिए उन्हें शो में आने के लिए करोड़ों की पेशकश भी की गई थी, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। हालांकि वो टीवी शो लाफ्टर शेफ में नजर आए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि वे बिग बॉस में शामिल होने से हिचकिचा रहे थे क्योंकि इस शो की इमेज काफी कॉन्ट्रोवर्शियल है।

वृंदावन में गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक वायरल वीडियोज के जरिए फेमस हुए, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोवर्स की समस्याओं को हल करने के लिए अपना अनूठा नजरिया दिखाया।

Bigg Boss 18 Contestant

अनिरुद्धाचार्य महाराज के अलावा बिग बॉस 18 के दूसरे कंटेस्टेंट में ईशा कोप्पिकर, शोएब इब्राहिम, समीरा रेड्डी, दीपिका आर्य, पूजा शर्मा, ज़ैन सैफी, कशिश कपूर, डॉली चायवाला, दिग्विजय सिंह राठी, मिस्टर फैसू, अभिषेक मल्हान, शीजान खान और हर्ष बेनीवाल शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aniruddhacharya bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X