Bigg Boss 18: अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बिग बॉस में जानें की बताई वजह, बोले- मेरा जाना सार्थक हो गया...

Bigg Boss 18 Aniruddhacharya Maharaj

Bigg Boss 18 Aniruddhacharya Maharaj: हाल ही में 6 अक्टूबर को सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू हुआ है। मशहूर कथावाचक डॉक्टर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज भी इस शो में प्रीमियर वाले दिन नजर आए। तभी से लगातार वह चर्चा में बने हुए हैं और उनके पुराने वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

दरअसल, अनिरुद्धाचार्य ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बिग बॉस 18 से करोड़ों का ऑफर आया था और उन्होंने इसे ठुकरा दिया। लेकिन जब बाद में वह बिग बॉस 18 में प्रीमियर नाइट पर पहुंचे तो लोग उनको ट्रोल करने लगे। अब खुद अनिरुद्धाचार्य ने इस बात का खुलासा किया है कि वह आखिरकार शो में क्यों गए थे?

अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है और इसमें एक रिपोर्टर उनसे सवाल करता हुआ नजर आता है कि आप हाल ही में बिग बॉस 18 में नजर आए थे। आपको शो में देखने के बाद आपके भक्त कह रहे हैं कि बाबा बिग बॉस में कैसे पहुंच गए, वह तो समस्तीपुर में है। आपका बिग बॉस का क्या सफल रहा है।

अनिरुद्धाचार्य ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "हम तो आप ही के पास हैं और हम तो सिर्फ गीता देने के लिए वहां पर गए थे। गीता का प्रचार हो और सनातन का प्रचार हो। अगर जाने आने से हमारा धर्म मजबूत होता है तो जब मैं वहां पर गीता दी तो करोड़ों लोगो ने देखा कि गीता दी है तो लोगों की जागरूकता गीता के प्रति होगी।"

अनिरुद्धाचार्य ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "तो मेरे जाने से अगर भगवत गीता का प्रचार हो रहा है तो मेरा जाना सार्थक है।" अब इस वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि आपकी गीता सुनता कौन है, आपको तो सब मनोरंजन के लिए देखते हैं।

एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "जिस शो को गाली दे रहे थे उसी में प्रचार करने के लिए पहुंच गए।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "गीता तो सिर्फ एक बहाना है इन्होंने पार्टी बदल ली है।" लोग इसी तरीके के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और अनिरुद्धाचार्य का बिग बॉस में जाकर सलमान खान को भागवत गीता देना भी लोगों को रास नहीं आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X