'पंखे वाली बहन..' अनिरुद्धाचार्य जी ने उर्फी जावेद को किया रोस्ट, कपड़ों को लेकर कह डाली ये बात?

Aniruddhacharya On Urfi Javed- अपने मजेदार बयानों और प्रवचनों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अनिरुद्धाचार्य जी को लेकर फिर से चर्चा हो रही है। इस वक्त उन्होने उर्फी जावेद को रोस्ट करते हुए उनके कपड़ों का मजाक बनाया है।
इस दौरान अनिरुद्धाचार्य एक पॉडकास्ट पर थे और उनसे उर्फी को लेकर सवाल पूछा गया था। शख्स ने पूछा, 'आपने उर्फी जावेद के बारे में सुना है?' अनिरुद्धाचार्य ने जवाब दिया, 'अच्छा वो पंखा वाली बहन।'
शख्स ने कहा, 'वो कुछ भी पहन लेती हैं, करती रहें जो करना है?' अनिरुद्धाचार्य बोले, ''अपने समझाने से क्या समझ जाएंगी वो? समझाओ उसे जो समझे, क्या उसके मां-बाप ने नहीं समझाया होगा कि बेटा पंखा ना लगा। समझाया तो खूब होगा। लेकिन नहीं मानी वो पंखा लगाकर घूम रही है।''
इसके बाद उनका ये बयान अब चर्चा में हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक उर्फी जावेद का रिएक्शन नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो क्या जवाब देती हैं।
अनिरुद्धाचार्य के तर्कहीन बयान
उर्फी जावेद को रोस्ट करने वाले अनिरुद्धाचार्य भी अपने तर्कहीन और फनी बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी वो बिस्किट को 'विष की किट' कहते हैं तो कभी स्कूल को 'ईशु कुल' कहते हैं। अपने इन बयानों को लेकर वो कई बार बुरी तरह से ट्रोल भी होते हैं।
हाल ही में वो एक टीवी रियालिटी शो का भी हिस्सा रहे थे। इस शो में उनको काफी पसंद किया गया था। हालांकि उर्फी जावेद भी एक वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं और लगातार काम कर रही हैं। देखने वाली बात होगी कि वो फिल्मों में कब नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications