BIGG BOSS 18 में जाने के बाद अनिरुद्धाचार्य जी के सड़कों पर जले पुतले, ब्रजवासी बोले- भागो यहां से...

Aniruddhacharya ji Leaving vrindavan: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी इन दिनों जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जी हां, आए दिनों उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। कभी उनके फनी वीडियो सामने आते हैं तो कभी उनके मीम्स भी वायरल होते हैं, लेकिन इससे अनिरुद्धाचार्य जी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
अनिरुद्धाचार्य जी की बढ़ी मुश्किलें
बता दें कि अनिरुद्धाचार्य जी को हाल ही में टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 18 में देखा गया था। हालांकि मेकर्स तो चाहते थे कि अनिरुद्धाचार्य जी शो में बने रहें, लेकिन अनिरुद्धाचार्य जी सिर्फ शो के प्रीमियर पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने हंसी ठहाके भी लगाए। उनके आने से शो का प्रीमियर काफी इंटरेस्टिंग रहा।
बिग बॉस में जाने के बाद अनिरुद्धाचार्य जी पर नाराज हुए ब्रजवासी
वहीं अब अनिरुद्धाचार्य जी शो से लौट चुके हैं और अपनी कथा और रोज का कामों में व्यस्त हो गए हैं, लेकिन लगता है कि अनिरुद्धाचार्य महाराज का बिग बॉस 18 के शो में जाना लोगों को पसंद नहीं आया है। जी हां, हाल ही में एक वीडियो वृंदावन से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिरुद्धाचार्य जी का सड़कों पर पुतला जलाया जा रहा है। लोगों के अंदर अनिरुद्धाचार्य जी को लेकर गुस्सा भरा है।
वृंदावन छोड़ रहे हैं अनिरुद्धाचार्य जी महाराज
वहीं इस नाराजगी को देखते हुए अनिरुद्धाचार्य जी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दुख जाहिर करते सुनाई दे रहे हैं- अनिरुद्धाचार्य कहते हैं- 'यदि ब्रजवासी कह रहे हैं कि आप भागो यहां से तो ठीक है हम हाथ जोड़कर भाग जाएंगे यहां से और सभी ब्रजवासियों की चरण रस उनके टुकड़ों पर पले हैं। यदि आप ब्रजवासी भगाना चाहते हैं तो मैं जाने को तैयार हूं। हमें कोई आपत्ति नहीं है। और अगर ब्रजवासियों के मुझसे परेशानी है तो मैं मन में सोच चुका हूं।'


Click it and Unblock the Notifications











