OMG..ऑन स्क्रीन होगी इस टॅाप STAR की रियल शादी..पत्नी भी देंगी साथ...
यारों का टशन में रोबट का किरदार निभाने वाले अनिरुद्ध दवे टीवी शो में असलियत में शादी करने जा रहे हैं। यहां देखें पूरी रिपोर्ट
छोटे पर्दे पर कई रील लाइफ कपल को रियल लाइफ कपल बनते आपने कई बार देखा होगा। शो पर एक दूसरे के साथ किया गया रोमांस कब असली जिंदगी की चाहत बन जाता है। इसका पता अक्सर पर्दे की जोड़ियों को नहीं पता चलता है। टीवी की दुनिया में ऐसे कई अनगिनत कपल हैं जो सेट से दोस्ती। दोस्ती से प्यार। प्यार से शादी के बंधन में बंध जाते हैं।
अनिरुद्ध दवे और शुभी आहूजा के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। जी टीवी के शो बंधन के सेट पर इन दोनों की मुलाकात हुई। दोस्ती हुई और फिर प्यार।
आखिर कार दोनों ने नवबंर 2015 में एक दूसरे से शादी कर ली। अब इन दोनों को दोबारा एक दूसरे से शादी करने का मौका मिला है। यह मौका उन्हें सब टीवी के शो यारों का टशन से मिला है। इस शो में अनिरुद्ध यारो रोबोट की भूमिका निभा रहे हैं और अपनी पत्नी के साथ ही वह आॅन स्क्रीन रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस शो में आने वाले नए ट्रैक में यह दोनों की रियल लाइफ शादी प्लान की गई है। वो भी पूरी प्लानिंग के साथ। इस शादी में हल्दी,मेहंदी और संगीत के साथ अनिरुद्ध और शुभी एक बार फिर एक दूसरे से सात फेरे लेते हुए नजर आयेंगे।
वो भी लार्जर देन लाइफ शादी में। वैसे देखा जाए तो ऐसा मौका हर टीवी कपल को नहीं मिलता है। अधिकतर कपल एक दूसरे के पती-पत्नी होने के बावजूद आॅन स्क्रीन अपोजिट किरदार में नजर आते हैं।
जिसके कारण उनके बीच के रोमांस को दिखाना मेकर्स के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है। टीवी की दुनिया की ऐसी कई सारी जोड़ियां हैं जिन्होने अपने आॅन स्क्रीन भाई या बहन से शादी की है। यहां देखें उनकी एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications