14 दिनों के बाद ICU से बाहर आए अनिरुद्ध दवे, अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 85% इन्फेक्शन- दर्दनाक पोस्ट

TV एक्टर अनिरुद्ध दवे पिछले कई दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। 22 दिन से वह अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। अनिरुद्ध दवे इतने दिनों से आईसीयू में एडमिट थे। लेकिन हाल में ही खुद अनिरुद्ध दवे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपना हेल्थ अपेडट फैंस के साथ शेयर किया।

अनिरुद्ध दवे ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह आईसीयू से तो बाहर आ गए हैं लेकिन अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अनिरुद्ध के हालत पहले से बेहतर है लेकिन अभी भी वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।

Aniruddh Dave

अनिरुद्ध दवे ने लिखा, शुक्रिया ! सिर्फ़ छोटा सा शब्द लग रहा है ! मैं पिछले 22 दिन से अस्पताल के बिस्तर पर,आप सबका प्यार, दुलार दुआ, अरदास आशीर्वाद प्रार्थना को महसूस कर पा रहा हूं। लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर हूं। लेकिन जो हिम्मत मिली है मुझे आप सबसे, अरे बड़ी उधारी करदी यार। 14 दिनों बाद ICU के बाहर अभी थोड़ा बेहतर हूं।

आगे अनिरुद्ध लिखते हैं कि 85% फेफड़े इन्फेक्टिड हो गए। अभी ठीक होने में और वक़्त लगेगा। कोई जल्दी नहीं है। बस अब खुद की साँस लेनी है मुझे, जल्दी मुलाकात होगी। इमोशनल होने से मेरा saturation down जाता है। मुझे मालूम है सब जल्दी ठीक होगा। दिन 22 हो चुके हैं। आप सब प्रार्थना करते रहे। जय परम शक्ति बहुत बहुत प्यार।

अनिरुद्ध दवे की कोरोना से हालात हुई थी गंभीर

अनिरुद्ध दवे की कोरोना से हालात हुई थी गंभीर

कई दिन पहले अनिरुद्ध दवे एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान कोरोना की चपेत में आए। कोरोना का कहर से अनिरुद्ध दवे की हालात गंभीर हो गई थी। 22 दिन बीत जाने के बाद भी अभी भी वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

कोरोना पर लिखा था इमोशनल पोस्ट

कोरोना पर लिखा था इमोशनल पोस्ट

23 अप्रैल को अनिरुद्ध दवे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह कोरोना की चपेत में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि ये बेहद खतरनाक है। वह किसी को कोई सलाह नहीं देंगे क्योंकि सब जानते हैं कि क्या करना है।

पटियाला बेब्स

पटियाला बेब्स

लेटेस्ट टीवी शो पटियाला बेब्स में अनिरुद्ध दवे नजर आए थे। इस सीरियल में कई स्टार्स नजर आए थे। जयपुर के रहने वाले अनिरुद्ध दवे टीवी के अलावा वेब सीरीज और चुनिंदा फिल्मों में भी नजर आए हैं।

बेल बॉटम में आएंगे नजर

बेल बॉटम में आएंगे नजर

अनिरुद्ध दवे अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म बेल बॉटम में भी दिखेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनकी अहम भूमिका है। पहला मौका है जब अनिरुद्ध दवे को इंडस्ट्री में इतना बड़ा मौका मिला।

अनिरुद्ध दवे के सीरियल

अनिरुद्ध दवे के सीरियल

अनिरुद्ध दवे ने टेलीविजन में काफी काम किया है। सूर्यपुत्र कर्ण यारों का टशन, वो रहने वाली महलों की, शक्ति, राजकुमार आर्यन समेत कई सीरियल में काम किया है।

बता दें इंडस्ट्री में कई स्टार्स कोरोना से जंग लड़ चुके हैं और कुछ कोरोना से जूझ रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली समेत कई सुपरस्टार्स को कोरोना हुआ था। लेकिन इन्होंने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X