अनिल कपूर के कहने पर सोनम नहीं जाएंगी 24 में!

अनिल कपूर एक बेहतर एक्टर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन और समझदार पिता भी हैं। अपने शो 24 में सोनम कपूर के आने की बात पर अनिल कपूर ने इसे एक पब्लिसिटी स्टंट ना बनाते हुए कहा कि अगर सोनम चाहेंगी और उनके लायक किरदार होगा तो सोनम जरुर शो में आएंगी। लेकिन अगर उनके लायक किरदार नहीं होगा और उनकी इच्छा नहीं होगी तो वो नहीं आएँगी। सोनम कपूर के 24 शो के दूसरे सीजन में आने की बातें चल रही हैं लेकिन अनिल कपूर ने कहा कि अभी तक इस बात पर कोई डिसकशन नहीं हुआ है। अनिल कपूर ने ये भी कहा कि अगर सोनम कपूर कहेंगी कि उनकी फिल्म रांझना के पार्ट 2 में मैं किसी सीन में आ जाउँ तो मैं नहीं जाउँगा। उसी तरह से ये सोनम को डिसाइड करना होगा।

अनिल कपूर ने अपने बेटे के फिल्मों में आने की बात पर कहा कि अभी वो छोटा है और उसके एक्टिंग में आने की अभी कोई प्लानिंग नहीं है। अभी वो अपनी ट्रेनिंग कर रहा है और ट्रेनिंग के बाद वो ट्राइ करेगा। फिल्हाल फिल्मों को लेकर उन्होंने अभी कुछ सोचा नहीं है। 24 शो के बारे में बताते हुए अनिल कपूर ने कहा कि ये शो 4 अक्टूबर से हर शनिवार, रविवार रात 10 बजे कलर्स पर टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा अनिल कपूर ने ये भी कहा कि इस शो के लिए सभी ने काफी मेहनत की है इस शो को शुरु करने के लिए उन्हें इस शो के रियल मेकर्स का विश्वास जीतना पड़ा और तब जाकर उन्हें इस शो को इंडिया में बनाने की इजाजत मिली। अनिल कपूर ने ये भी कहा कि 24 शो इंडियन टेलीविजन का इतिहास बदल देगा।

24 को लेकर अनिल कपूर ही नहीं बल्कि इस शो से जुड़ी पूरी कास्ट यानी शबाना आजमी, अनुपम खेर, टिस्का चोपड़ा और मंदिरा बेदी सभी काफी खुश और उत्साहित है। शो के लॉंच के दौरान अनिल कपूर के साथ शो की पूरी टीम थी और सभी ने इस शो को बेहतरीन बनाने का वादा किया। अनिल कपूर ने ये भी कहा फिल्मों में एक बार फिल्म रिलीज हो गयी तो उसमें कुछ भी बदलने का चांस नहीं रहता लेकिन टीवी शो में हर एक एपिसोड के बाद दूसरे एपिसोड को बनाते समय कुछ सावधानियां ध्यान में रखी जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X