'गे' बनने को भी तैयार हैं अनिल कपूर !
[टेलीविजन] अनिल कपूर एक बार फिर टेलीविजन के जरीए दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। हिट सीरिज 24 के बाद अनिल 'मॉर्डन फैमिली' के इंडियन सीरिज में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में इन्होंने फैमिली गॉय की डबिंग पूरी की है और अब वे इस सीरिज को लेकर काफी उत्साहित हैं।
यह पूछे जाने पर कि वे शो में कौन सा किरदार निभाना चाहेंगे, अनिल ने कहा कि, 'वे दोनों में से कोई भी किरदार निभा सकते हैं बूढ़े का भी और यंग हस्बैंड का भी। सभी किरदार लाजवाब हैं।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे गे लड़के की भूमिका भी निभा सकते हैं।
बहरहाल, इंडियन ऑडियंस के लिए हो सकता है यह शो थोड़ा ज्यादा फॉरवर्ड हो। लेकिन अनिल कपूर इसे लिए काफी पॉजिटिव हैं और मानते हैं कि दर्शक जल्द ही इस फैमिली से प्यार करने लगेंगे।
Shocking- 50 के बाद भी ये हैं बॉक्स ऑफिस के बादशाह!
उन्होंने कहा कि, इंडिया इस सीरिज के लिए पूरी तरह से तैयार है। बहरहाल, हाल ही में हमने जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में अनिल कपूर को पिता के किरदार में देखा था और लोगों ने उन्हें बहुत पसंद भी किया। लिहाजा, उम्मीद है अनिल एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आ रहे हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













