'24' के लिए अनिल ने सलमान संग किया 'वन टू का फोर'
सलमान संग एक से बढ़कर एक हिट फिल्म बीवी नंबर 1, नो इंट्री और युवराज जैसी मजेदार फिल्म करने वाले अनिल कपूर ने जमकर सलमान संग डांस किया। दोनों ने शो के सदस्यों के साथ राम लखन के हिट गाने 'वन टू का फोर'पर जमकर डांस किया। यही नहीं अनिल कपूर के साथ बिग बॉस हाउस के मेबंर ऐली ने भी जमकर मस्ती की। एली ने अनिल कपूर के हिट डॉयलॉग 'झकास' को भी बोला।
मालूम हो कि '24' अमेरिका का पुरस्कृत टीवी कार्यक्रम है, जिसमें अभिनेता कीफर सुथरलैंड ने काउंटर टेररिस्ट यूनिट के जासूस जैक बेउर का किरदार निभाया है। भारतीय संस्करण में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर इसी भूमिका को जय सिंह राठौर के नाम से निभा रहे हैं। अनिल ने अमेरिकी '24' के आठवें संस्करण में भूमिका निभाई थी और उसके बाद से उनके दिमाग में इस कार्यक्रम का भारतीय संस्करण बनाने का विचार आया।
24' का प्रसारण कलर्स चैनल पर 4 अक्टूबर से किया जाएगा। कार्यक्रम में शबाना आजमी, अनुपम खेर, टिस्का चोपड़ा और मंदिरा बेदी जैसे बॉलीवुड के सितारों ने काम किया है।
धारावाहिक '24' के भारतीय संस्करण के बारे में निर्देशक अभिनय देव कहते हैं कि '24' देश में छोटे पर्दे को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का निर्माण बिल्कुल अलग तरीके से किया गया है, जिसकी वजह से यह छोटे पर्दे पर धारावाहिक की जगह सिनेमा का एहसास देगा।


Click it and Unblock the Notifications
