अनिल कपूर ने 100 करोड़ की डील साइन की

आपको बता दें कि '24' हॉलीवुड स्टूडियो की सबसे बेस्ट सीरियल है। लेकिन अब इसका निर्माण पूरी तरह से भारत में होगा और भारतीय कलाकारों के साथ होगा।
24 एपिसोड के पहले सीजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अनिल कपूर ने कहा, 'यह भारतीय टेलिविजन में मेरी पहली पारी होगी और मेंरी यही कोशिश होगी कि लोग इसे पसंद करें। 'अमेरिका में सबसे लंबे समय तक चले ऐक्शन ड्रामा बेस्ड इस शो का निर्मण पहली बार भारत में किया जा रहा है।
हॉलीवुड का बॉलीवुड में इस तरह के इंट्रस्ट से एक बात साफ होती है की हॉलीवुड को भी पता है कि उनके काफी फैन्स भारत में भी रहते हैं। शायद भारतीय लोगों के बीच अपने फिल्म और सीरियल्स को और भी पॉपुलर करने के लिए वो भारतीय चेहतों को भी जगह दे रहे हैं।
इस कार्यक्रम में आतंकवादियों से लड़ने वाले एजेंट जैक बॉएर की जिंदगी की 24 घंटे की अवधि 24 एपिसोड के जरिए दिखाई जाती है। इस सीरियल को 2001 में शुरु किया गया था। और अब तक यह सीरियल आठ सीजन पूरे कर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











