BB OTT 3: 'सबसे पहले अनिल कपूर को बाहर निकालो', बिस बॉस में इस हरकत से बुरे फंसे अनिल कपूर

Vada Pav Girl Bigg Boss Ott 3

Vada Pav Girl Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू हो चुका है और यहां पर आए हुए कंटेस्टेंट्स को लेकर यह शो काफी ज्यादा विवादों में आ गया है। दरअसल इस शो में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित भी नजर आ रही है और यहां पर उन्होंने अनिल कपूर के सामने अपनी स्ट्रगल स्टोरी भी साझा की थी। जिसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में चंद्रिका अपने 3 साल के बच्चे के बारे में बताती हुई नजर आती है और कहती है कि जब वह 5 से 6 महीने का था तो मुझे अचानक से उसकी बीमारी के वजह से अपनी जॉब छोड़नी पड़ी। मैं एक मां हूं और बच्चे को कभी भी किसी भी चीज की जरूरत पड़ सकती है और वह कभी भी किसी भी चीज के डिमांड कर सकता है।

चंद्रिका ने आगे बताया कि बिना कुछ सोचे समझ हमने जॉब छोड़ दी और हमारे पास एक या दो महीने की सेविंग थी। हमारा हाथ बहुत टाइट था और फिर हम रेडी लेकर रोड पर उतर पड़े। बहुत लोगों ने यह भी कहा कि रेडी पर क्यों खड़ी हो गई लेकिन फिर भी मैंने हिम्मत नहीं हारी। चंद्रिका की इन बातों को सुनकर अनिल कपूर काफी इमोशनल नजर आए।

अनिल कपूर का यह रूप देखकर उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने कमेंट किया और एक यूजर लिखता है कि अनिल कपूर तो लड़कों का नेहा कक्कड़ निकला। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि अनिल कपूर की एक्टिंग बढ़िया थी। हालांकि एक दूसरे यूज़र ने अनिल कपूर को शो से बाहर निकालने की बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X