Live शो के दौरान अनिल कपूर ने सलमान के सामने मांगी माफी Shock
सलमान खान की फिल्म रेस 3 के रिलीज का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। ईद पर यह फिल्म रिलीज होगी। फिलहाल इस रेस 3 की टीम इन दिनों अपने प्रमोशन में बिजी है।
जहां पर रेस की टीम कई रियलिटी शो में नजर आ रही है। जैसा कि यह पहले से तय था। रेस 3 की पूरी टीम सलमान खान के शो दस का दम में पहुंची।

जहां पर ऐसा कुछ हुआ कि सरेआम अनिल कपूर को सलमान के सामने माफी मांगनी पड़ी। हुआ यूं कि सलमान ने रेस 3 की टीम से सवाल पूछा कि कितने प्रतिशन भारतीय दिन में एक बार अपनी मां को कॅाल करते हैं।
इस पर बाकी स्टार ने जवाब दिया लेकिन अनिल कपूर ने खुलासा किया कि वह अपनी मां को कॅाल नहीं कर पाते हैं। वह उनके साथ समय भी नहीं बीता पाते हैं।
उन्होंने सरेआम लाइव शो के दौरान सलमान खान के सामने अपनी मां से माफी मांगी।मुमकिन है कि शो के दौरान रेस 3 की टीम इसी तरह से कई खुलासे करते हुए नजर आए।
बहरहाल,यहां देखिए अनिल कपूर और सलमान की मस्ती भरी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
