वो मेरे स्तन छूता था और मुझसे सेक्स की डिमांड करता था - अंगूरी भाभी, शिल्पा शिंदे
भाबीजी घर पर हैं फेम पुरानी वाली अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे को तो कोई नहीं भूला होगा। शिल्पा ने शो छोड़ने के एक साल बाद, शो के प्रोड्यूसर पर सेक्स डिमांड करने का खुलासा किया है।
भाबीजी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे के रातों रात शो छोड़ने की खबर आज तक कोई नहीं भूला है। इस बीच शिल्पा पर गैर ज़िम्मेदार होने के भी आरोप लगाए गए।
अब शो छोड़ने के एक साल बाद शिल्पा ने खुलासा किया है कि शो की प्रोड्यूसर बिनेफर के पति संजय कोहली उन्हें गलत जगह पर गलत तरीके से छूते थे और उनसे सेक्स करने का प्रस्ताव तक रखते थे।

ये बातें शिल्पा शिंदे ने अपनी FIR की कॉपी में लिखी है जहां उन्होंने संजय कोहली पर उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। शिल्पा की मानें तो मैंने भाबीजी घर पर हैं, में नवंबर 2010 से काम करना शुरू किया था। हमारा सेट पालघर में था।
शुरू से ही संजय कोहली मेरे साथ बद्तमीज़ी करता था और ऐसी बातें करता था कि शरम आ जाए पर मैं इग्नोर कर देती थी क्योंकि टीवी इंडस्ट्री में इस तरह के लोग भरे पड़े हैं।
वो मुझसे सेक्सी और हॉट कह कर कर सेक्स की डिमांड करता था और बाद में हर बात को मज़ाक कहकर टाल देता था। इसके अलावा संजय मुझे ज़बर्दस्ती गले लगाकर मेरे स्तन और कमर पर हाथ लगाता और फिर सॉरी कहकर टाल देता।
मैं चुप थी क्योंकि मेरा काफी पैसा वहां फंसा हुआ था। मैंने उनकी पत्नी से शिकायत भी की पर उन्होंने मुझे शो से निकालने की धमकी दे दी और मेरा करियर बर्बाद करने की धमकी दी।


Click it and Unblock the Notifications











