मैंने सेक्स डिमांड के बारे में बताया तो कहा - यहां कोई रेप नहीं करता - अंगूरी भाभी
अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे ने अपने शारीरिक उत्पीड़न मामले में भाबीजी घर पर हैं कोस्टार सौम्या टंडन को भी घसीट लिया है और अब अनीता भाभी ने इसका जवाब भी दिया है।
अंगूरी भाभी, शिल्पा शिंदे अब अपनी भाबीजी घर पर हैं की टीम के खिलाफ खुलकर सामने आ गई हैं। कल ही उन्होंने शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न का केस किया है और अब उन्होंने को स्टार अनीता भाभी को भी खींच लिया है।
शिल्पा का कहना है कि जब संजय ने मुझसे सेक्स की डिमांड की तो मैंने सौम्या टंडन को बताया कि संजय गलत बातें करता है। और मुझे डर लगता है। उसने मुझे जवाब दिया - हमारी इंडस्ट्री में कोई रेप नहीं करता शिल्पा!

इसके आगे शिल्पा का कहना है कि लेकिन सौम्या ने मेरी बातें प्रोड्यूसर संजय की पत्नी बिनैफर को ज़रूर बताई क्योंकि दो दिन बाद ही उसने मुझसे कहा कि तुम शो छोड़कर जा सकती हो।
तुम्हें अगर मेरा पति हॉट - सेक्सी कह दे तो पता नहीं तुम्हें क्या लगता है। इससे बेहतर है कि तुम जाओ, वरना मैं तुम्हारा करियर बर्बाद कर दूंगी।
इस बारे में सौम्या टंडन का कहना है कि पता नहीं शिल्पा की दिक्कत क्या है। मैं कभी भी किसी भी महिला के साथ ऐसा होते नहीं देखूंगी। पर मुझे इस बारे में कभी कुछ नहीं बताया गया तो मैं क्या सलाह देती।
वहीं शिल्पा ने खुले शब्दों मे बताया कि संजय कोहली उनसे कैसी कैसी डिमांड करता था।


Click it and Unblock the Notifications