ये रिश्ता क्या कहलाता है के इस एक्टर संग तोड़ी थी अंगूरी भाभी ने सगाई, 46 की उम्र में जी रही तन्हा जिंदगी

Shilpa Shinde Engagement With Romit Raj: टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने आधी उम्र पर हो जाने के बावजूद भी शादी नहीं की। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें लोग अंगूरी भाभी के किरदार से जानते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं शिल्पा शिंदे की और उनकी उम्र 46 साल की हो चुकी है।
शिल्पा शिंदे टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें काफी सारे शोज में भी देखा जा चुका है। किसी के अलावा वह बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी है। लेकिन अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह 46 साल की उम्र में भी आज सिंगल है। लेकिन उन्हें इस वक्त खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में देखा जा रहा है।
शिल्पा शिंदे की निजी जिंदगी के बाद करें तो आपको बता दें कि अगर वह रोमित राज के साथ में अपनी सगाई ना तोड़ती तो आज वह सिंगल नहीं होती। दरअसल एक वक्त था जब शिल्पा शिंदे और रोमित राज एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। दोनों को साथ में सीरियल 'मायका: साथ जिंदगी भर का' में देखा गया था।
शिल्पा शिंदे और रोमित राज एक दूसरे के साथ काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया और परिवार की सहमति के साथ में 2009 में दोनों ने सगाई कर ली। दोनों की शादी होने वाली थी और आखिरी वक्त पर एक्ट्रेस ने अपनी सगाई तोड़ दी। शादी के कार्ड भी छप गए थे।
सगाई तोड़ने को लेकर शिल्पा शिंदे ने खुद खुलासा किया था कि रोमित राज और मैंने काफी वक्त पहले सगाई की और तब मैं बहुत यंग थी। मैं तब घर बसाना नहीं चाहती थी और मेरे आस-पास का हर एक शख्स चाहता था कि मैं शादी करूं, क्योंकि यही सही समय है। लेकिन बाद में रोमित और मेरे बीच चीज सही नहीं हुई और हमने अलग होने का फैसला लिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब रोमित राज और शिल्पा शिंदे दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। इसी के अलावा शिल्पा शिंदे खतरों के खिलाड़ी 14 में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। अगर हम रोमित राज की बात करें तो इन दिनों उन्हें यह रिश्ता क्या कहलाता है शो में रोहित के किरदार में देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











