वजन घटा रहे हैं अंगद हंसिजा

गौरतलब है कि इन दिनों वह कलर्स के शो फुलवा में फुलवा के पति बने हैं और इस शो के लिए ही उन्हें अपना वजन बढ़ाने की जरूरत पड़ गयी थी। सो, अब उन्होंने तय किया है कि अब वे दोबारा से डायट पर जायेंगे और मेहनत करके वजन घटायेंगे। अंगद बताते हैं कि वजन बढ़ने की वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां हो रही हैं।
उन्हें लगातार मेहनत करना पड़ रहा है और उन्हें रातों में भी नींद सही तरीके से नहीं आती। इसलिए उन्होंने रोजाना वॉक पर जाना शुरू कर दिया है। खासतौर से अपने डायट पर वह पूरा ख्याल रख रहे हैं।
अंगद का कहना है कि मेरा मानना है कि डायट को सही रखना जरूरी है, लेकिन भूखे रहना जरूरी नहीं। साथ ही वर्कआउट करते वक्त वे ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करते हैं। उन्होंने फिलहाल ड्रींक करना भी छोड़ दिया है। चूंकि उन्हें अपना 15 किलो वजन घटा कर उसे फिर से मेंटेन भी रखना है। अंगद अभी फिलहाल एक ही शो में काम कर रहे हैं, इसलिए वह अपने वर्कआउट के लिए भी समय निकाल पाने में समर्थ हैं और वे इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं कि उन्हें किस तरह से फिर से खुद को फिट रखना है।


Click it and Unblock the Notifications











