एंडी हुए बिग बॉस से बाहर, संग्राम और गौहर की जीत पक्की!

बिग बॉस 7 के स्ट्रॉंग कंटस्टेंट एंडी भी घर से बाहर हो गये हैं। बिग बॉस के आखिरी सप्ताह की शुरुआत में घर में सिर्फ छह सदस्य संग्राम, तनीषा, गौहर, एंडी और एजाज बचे थे। जिसमें से संग्राम को बिग बॉस द्वारा भेजे गये बॉक्स के अंदर से पहले फाइनलिस्ट का टिकट मिला। इस टिकट के जरिये संग्राम अब सीधे टॉप 2 कंटस्टेंट में से एक की जगह पा चुके हैं। संग्राम सिंह के बाद अब घर में तनीषा मुखर्जी, गौहर खान, एंडी, एजाज खान बचे हैं जिनमें से सबसे कम वोट पाने वाले कंटस्टेंट एक एक करके इस हफ्ते निकाले जाएंगे और अंत में टॉप 2 में से विजेता का चुनाव होगा। संग्राम के फाइनलिस्ट बनने के दो दिन बाद एंडी को सबसे वोट मिलने की वजह से घर से बाहर कर दिया गया। लेकिन एंडी का घर से जाना दर्शकों को काफी बुरा लगा।

एंडी दर्शकों के सबसे पसंदीदा कंटस्टेंट थे। हर वक्त घरवालों को हंसाने वाले एंडी की घर में लड़ाई भी हुई लेकिन हर बार वो सबकुछ भुलाकर और सबसे माफी मांगकर सभी के साथ बने रहे। घर में संग्राम और एंडी सबसे करीबी दोस्त थे। बिग बॉस द्वारा भेजा गया संग्राम को ही मिलना चाहिए ये भी एंडी की ही सोच थी। एंडी और गौहर भी काफी अच्छे दोस्त थे लेकिन कुशाल के गौहर के करीब आने के बाद एंडी और गौहर के बीच काफी दूरियां सी आ गयीं और एंड और गौहर की बातचीत लगभग बंद सी हो गयी। कुशाल के पिछले ही हफ्ते घर से बाहर जाने के बाद एंडी और गौहर फिर से एक दूसरे के करीब आ गये।

एंडी का जाना सभी के लिए काफी शॉकिंग था क्योंकि एंडी को लोग काफी पसंद करते थे। एजाज अभी भी बिग बॉस के घर के अंदर हैं लेकिन एंडी बाहर हो गये हैं ये बात कहीं ना कहीं घरवालों को काफी हैरान कर गया। क्योंकि एजाज एक वाइल्ड कार्ड एंट्री थे और एंडी उनसे ज्यादा पॉपुलर थे। एंडी को बिग बॉस के घर का सबसे ज्यादा स्ट्रॉंग कंटस्टेंट बताया जा रहा था और उनके बाहर जाने के बाद अब बिग बॉस के विजेता संग्राम और गौहर बन सकते हैं क्योंकि दोनों दर्शकों में काफी फेमस हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X