पामेला के लिए एयरपोर्ट में हाथापाई
लास एंजेलिस से यहां पहुंची पामेला आने के दो घंटे बाद 10.50 बजे हवाईअड्डे से बाहर निकलीं। मुम्बई में बारिश हो रही थी लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों मीडियाकर्मी अपने कैमरों में पामेला की एक झलक कैद करने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह हवाईअड्डे से बाहर निकलीं वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी कार के बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो गए।
भारी सुरक्षा व्यवस्था और उनके पांच अंगरक्षकों के बावजूद पामेला को वापस हवाईअड्डे की कांच की दीवार के पीछे भेज दिया गया।
स्थिति नियंत्रण से बाहर होने के कारण उन्हें वापस हवाईअड्डे के अंदर जाना पड़ा। बाद में उन्हें दूसरे रास्ते से बाहर निकाला गया।
इस बीच एक फोटोग्राफर और एक पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई भी हो गई, अन्य मीडियाकर्मी भी इस झगड़े में शामिल हो गए।
पामेला मंगलवार सुबह लोनावला स्थित 'बिग बॉस 4' के घर में प्रवेश करेंगी। वह वहां तीन दिन तक रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
