Anaya Banger Vaginoplasty: क्या होती है वजाइनोप्लास्टी? सर्जरी के 4 दिन बाद भी चल नहीं पा रहीं अनाया बांगर
Anaya Banger Vaginoplasty: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी जेंडर ट्रांजिशन यात्रा को लेकर सुर्खियों में रहीं अनाया ने हाल ही में अपनी जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी (वजाइनोप्लास्टी) सफल होने की जानकारी दी है।

सर्जरी के बाद कैसा है हाल?
अनाया ने अस्पताल से एक इमोशनल वीडियो साझा करते हुए बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही। उन्होंने कहा कि उन्हें हल्का दर्द और असहजता महसूस हो रही है, लेकिन धीरे-धीरे रिकवरी हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार, पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनाया दो नर्स की मदद से चलने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सर्जरी के बाद पिछले 4 दिनों से वो बेड रेस्ट पर ही थीं और अब धीरे धीरे नॉर्मल लाइफ में वापसी करेंगीं।
क्या होती है वजाइनोप्लास्टी
वजाइनोप्लास्टी (Vaginoplasty) एक ऐसी सर्जिकल प्रक्रिया है जिसके द्वारा योनि (vagina) का निर्माण, पुनर्निर्माण या उसे ठीक (tighten) किया जाता है। यह मुख्य रूप से ट्रांसजेंडर महिलाओं में लिंग पुष्टि (gender affirmation) के लिए, या फिर जन्मजात दोषों, कैंसर के इलाज, या प्रसव के बाद योनि की मांसपेशियों को कसने के लिए की जाती है।
कई सालों के संघर्ष के बाद मिला मुकाम
अनाया की यह यात्रा आसान नहीं रही। बचपन से ही वह खुद को लड़की मानती थीं, लेकिन समाज और परिस्थितियों के कारण अपनी पहचान खुलकर नहीं जी पाईं। साल 2023 के आसपास उन्होंने अपने ट्रांजिशन की शुरुआत की और अब 2026 में आकर यह प्रक्रिया पूरी हुई।
परिवार का बदला नजरिया
शुरुआत में इस फैसले को लेकर परिवार पूरी तरह साथ नहीं था, लेकिन समय के साथ उनके माता-पिता ने उन्हें समझा और सपोर्ट किया। अब परिवार उनके साथ खड़ा है, जो उनकी जिंदगी का बड़ा टर्निंग पॉइंट बना।
क्रिकेट करियर पर पड़ा असर
अनाया पहले क्रिकेट खेलती थीं, लेकिन ट्रांसवुमन बनने के बाद उनके करियर पर असर पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी पहचान के साथ खड़े रहने का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications











