मेरा शरीर बदल गया, लेकिन सपना? अनाया बांगर ने फिर उठाया क्रिकेट किट, मैदान से वायरल हुआ वीडियो

Ananya Bangar

Ananya Bangar Cricket Video: संजय बांगर के बेटे आर्यन ने अनाया बनकर सबको हैरान कर दिया था। हाल ही में महिलाओं ने क्रिकेट विश्व कप जीता है और इसके बाद से उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। ऐसे में शायद अनाया बांगर को फिर से क्रिकेट की याद आई है।

इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि उन्होने खुद ही इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में अनाया ने फिर से क्रिकेट किट उठाया है और मैदान में क्रिकेटर मोड में नजर आ रही हैं।

बता दें कि लड़की बनने से पहले अनाया एक क्रिकेटर थीं और उनकी सपना देश को लिए खेलने का था। लेकिन बाद में वो लगातार काम कर रही हैं और रियालिटी शो करने लगीं।

मैदान से वीडियो वायरल

अनाया बांगर के इस वीडियो की बात करें तो वो अपने क्रिकेट किट को लेकर मैदान में जाती हैं और पूरी तरह से तैयार होकर क्रिकेट खेलना शुरु करती हैं। अनाया ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ''मेरा शरीर बदल गया। मेरी दुनिया बदल गई। लेकिन सपना? कभी नहीं बदला। मैं क्रिकेट के साथ पैदा हुआ था...और अब, मैं इसे अपनी सच्चाई से खेलता हूँ।'' इससे इतना तय है कि अनाया क्रिकेट खेलना नहीं बंद करेंगी और हो सकता है कि आने वाले वक्त में वो इसको अपना प्रोफेशन बना लें। लेकिन कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ट्रांसजेंडर क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद अनाया ने इसका विरोध किया था और दुख जाहिर किया था।

राइज एंड फाल

पवन सिंह की वजह से मशहूर हुआ रियालिटी शो राइज एंड फाल में अनाया बांगर को देखा गया था। इस शो में उनको काफी पसंद किया गया था। पवन के अलावा कई ऐसे चेहरे इस शो का हिस्सा थे जिसकी वजह से शो चर्चा में आया था। इस लिस्ट में खुद अनाया और धनश्री वर्मा का नाम शामिल था। फिलहाल आप देखिए अनाया का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: sanjay banger
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X