..................... Anandi will marry Shiv!, मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए शिव को अपनाएगी आनंदी! - Hindi Filmibeat

मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए शिव को अपनाएगी आनंदी!

Balika Vadhu
बैंगलोर। आनंदी की जिंदगी में फिर से रंगों की बहार आए इसी ख्वाहिश को लिए आनंदी की मां भैरवी ने 27 जुलाई को अपनी आखिरी सांसे लीं। अपनी मां के आखिरी क्षणों में आनंदी ने भैरवी से वादा किया कि वो अपनी मां की सारी ख्वाहिश पूरी करेगी। उसकी मां की आखिरी इच्छा यही थी कि आनंदी शिव के साथ शादी करके अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करे।

आनंदी ने अपनी मां को वचन दिया कि वो शिव से शादी जरुर करेगी। दूसरी तरफ जगत यानी आनंदी का जगिया अपनी पत्नी गौरी के कहने पर जादू-टोने का भभूत लेकर आंनदी की मां के घर पर आता है और जब आनंदी को पता चलता है तो वो पहली बार गुस्से में जगिया को कभी सुकून से ना रहने की बद्दुआ देती है साथ ही कहती है कि उसकी मां की मौत का जिम्मेदार जगिया ही है। साथ ही वो भभूत जगिया के मुंह पर ही फेंक देती है।

अब शिव से मिलकर आनंदी शादी के लिए कहती है और पूछती है कि क्या शिव उससे शादी करेंगे? शिव को खामोश देखकर आनंदी हाथ जोड़कर शिव से पार्थना करती है कि वो उससे शादी कर लें क्योंकि वो अपनी मां की आखिरी इच्छा पूरी करना चाहती है। अंत में शिव भी आनंदी से शादी करने को तैयार हो जाता है।

शिव के दिल में आनंदी के लिए प्यार के साथ अब इज्जत भी पैदा हो जाती है। वो आनंदी से शादी करके आनंदी को एक नयी और रंगोभरी जिंदगी देना चाहता है। लेकिन जब जगिया को पता चलेगा कि आनंदी दूसरी शादी करने जा रही है और वो भी शिव से तो उसकी क्या प्रतिक्रिया होगी? क्या आनंदी को किसी और के साथ देख पाएगा जगिया? या फिर एक बार फिर से गौरी और जगिया की जिंदगी में आनंदी को लेकर एक नया तूफान आएगा। गौरी को तो खुशी होगी कि आनंदी अब जगिया की जिंदगी से हमेशा के लिए दूर हो जाएगी और साथ ही उसके परिवार से भी लेकिन जगिया इस बात को सुनकर क्या महसूस करेगा ये जानने के लिए देखिए कलर्स पर आज रात 8 बजे 'बालिका वधू'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X