क्या शिव की मां बनाएगी आनंदी को अपनी बहू?

Balika Vadhu
बैंगलोर। 'बालिका वधू' में आनंदी एक बार फिर से किस की पत्नी और किसी की बहू बनेगी। शिव से शादी के लिए हां करके आनंदी अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरु करने जा रही है। उसके इस फैसले से पूरे घर के लोग खास तौर पर उसकी दादी सा खुश हैं।

7 अगस्त के एपिसोड में आनंदी शिव से मिलकर उसे शादी करने के लिए कहती है। जैसा कि पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि आनंदी की मां भैरवी अपनी बेटी की जिंदगी में नई बहार को आते देखने का सपना लिए इस दुनिया से विदा हो गई। लेकिन जाते जाते भैरवी ने अपनी बेटी आनंदी से ये वचन लिया कि वो शिव से शादी करने के लिए तैयार हो जाएगी और अपनी जिंदगी फिर से नये तरीके से शुरु करेगी।

आनंदी अब अपनी मां की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए शिव से शादी के तैयार हो गई है। दूसरी तरफ जगिया जब आराम से बैठकर आनंदी की मां की बरसी के दिन हुए विवाद के बारे में सोचता है और तब उसे लगता है कि आनंदी की इसमें कोई गलती नहीं है। जगिया को अभी तक ये पता नहीं है कि उसके घर वाले आनंदी की शादी शिव से कराने की सोच रहे हैं।

आनंदी को शादी के लिए हां करने के बाद शिव जब घर वापस जाता है तो उसे घर में अपनी छोटी मां, मां और काका मिलते हैं। अब ये छोटी मां, मां और काका का शिव से क्या रिश्ता है, क्या ये सभी एक तलाकशुदा लड़की से शिव की शादी करने के लिए तैयार होंगे? इन सवालों के जवाब जानने के लिए आज रात 8 बजे देखिये कलर्स पर बालिका वधू।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X