..................... ओशो रजनीश की विवादित सेक्रेटरी 'मां आनंद शीला' की डॉक्यूमेंट्री। Anand Sheela Documentary title as Searching for Sheela Trailer release by Netflix! - Hindi Filmibeat

Trailer- ओशो रजनीश की विवादित सेक्रेटरी 'मां आनंद शीला' की डॉक्यूमेंट्री, सर्चिंग फॉर शीला का ट्रेलर रिलीज

करण जौहर लगातार अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर काम कर रहे हैं और धर्मा प्रोडक्शन ने एक और वेब सीरीज का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च कर दिया है। हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की आने वाली सीरीज 'सर्चिंग फॉर शीला की'। बता दें कि ये वेब सीरीज ओशो रजनीश की पूर्व सेक्रेटरी मा आनंद शीला पर बनी डॉक्यूमेंट्री है। आज फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्रेलर शेयर करके जानकारी दी है।

बता दें कि ये धमाकेदार डॉक्यूमेंट्री 22 अप्रैल को रिलीज़ की जाएगी। अगर इस ट्रेलर की बात की जाए तो इसमें मां आनंद शीला नजर आ रहीं हैं और उनकी जिंदगी की कुछ झलकियां दिख रहीं हैं।

karan johar, web series, करण जौहर, वेब सीरीज

फिल्म का ट्रेलर करीब 2 मिनट का है। इस ट्रेलर में ओशो की स्पीच नजर आ रही है जिसमें वो कुछ बातें कहते हुए नजर आ रहे हैँ। इसके अलावा भी कई वॉइस ओवर सुनाई पड़ रहे हैं।

कई बार मां शीला की पुरानी तस्वीरें और उनके वीडियोज पर भी ध्यान अकर्षित करने की कोशिश की गई है। मां शीला पर हत्या करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगता है।

रजनीश कहते नजर आ रहे हैं कि... वो एक हत्यारी है। उसके गुनाह की सजा उसे जीवन भर भुगतना होगा। इस तरह से ये ट्रेलर रिलीज होते ही काफी चर्चा में चल रहा है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स के साथ दिखेगा। फिलहाल आप देखिए ये ट्रेलर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X