'अनामिका' किसी की नकल नहीं: मुदित
बॉलीवुड में वर्ष 1998 में बनी फिल्म 'बीस साल बाद' से टेलीविजन धारावाहिक 'अनामिका' काफी मेल खाता है, लेकिन इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता मुदित नायर का कहना है कि शो की कहानी सामान्य तौर पर बनाई गई है और यह किसी की भी नकल नहीं है।
एक साक्षात्कार में मुदित ने कहा, "आप सोच सकते हैं कि कहानी के कुछ गुण फिल्म से मिलते हैं, लेकिन वास्तव में हम किसी की नकल नहीं कर रहे हैं। शो के पात्र और कहानी सामान्य तौर बनाई गई है। ऐसा नहीं है कि हमनें पहले से ही पटकथा लिखी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications