..................... Ana Jaysingani quit glamour industry and become krishna devotee for life - Hindi Filmibeat

एकता कपूर के शो से छाई थी ये हसीना, फिर मोह-माया का किया त्याग और बन गई कृष्ण भक्त

Ana Jaysingani: फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री में भी काफी सारे लोग ऐसे रहे जिन्होंने अपनी एक्टिंग से काफी लोकप्रियता हासिल की। लेकिन एक वक्त के बाद में वह भगवान की भक्ति मिलियन हो गए और आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसे ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़कर कृष्ण भक्ति को चुना। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री एना जयसिंघानी की।

Ana Jaysingani

एना जयसिंघानी वैसे तो ग्वालियर के रहने वाली है लेकिन उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़कर वृंदावन में कृष्ण भक्ति में डूब जाना ही सही समझा। 'मेरो वृंदावन' यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कृष्ण भक्त बनने की वजह कभी खुलासा किया है।

एना जयसिंघानी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "अब मेरा नाम 'एना परी हरीवंशी' हो चुका है और मैं ग्वालियर के रहने वाली हूं। बचपन से ही मैं क्रिएटिविटी में काफी अच्छी रही हूं और डांस करना भी मुझे काफी अच्छा लगता था।"

कोरियोग्राफर बनकर किया काम

एना जयसिंघानी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरे अंदर कुछ अलग करने की ख्वाहिश थी और इसीलिए मैं मुंबई आई थी। साल 2011 में मैंने बतौर फ्रीलांसर कोरियोग्राफर बनकर काम किया और कुछ वक्त के लिए सलमान खान और थॉमस पॉलसन के साथ में कोरियोग्राफी का भी काम सीखा था।"

एना जयसिंघानी ने आगे बताया कि "कोरियोग्राफी बहुत अच्छी चल रही थी लेकिन मुझे एक्टिंग करनी थी। इसी के चलते मैं एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स से एक्टिंग का कोर्स कर लिया था और फिर मुझे सावधान इंडिया से लेकर क्राइम पेट्रोल जैसे शोज में काम मिला।"

इस सीरियल से मिला पहला ब्रेक

लेकिन अभिनेत्री को बड़ा ब्रेक 'देखा एक ख्वाब' सीरियल से ही मिला। इस सीरियल में उन्होंने लीड एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड चक्की का किरदार निभाया था और शो के बाद में उनका करियर काफी अच्छा चलने लगा।

दोस्तों संग इस्कॉन जाने लगी थी एक्ट्रेस

एना जयसिंघानी ने बताया कि मुंबई में उनके कुछ दोस्त बने थे जो इस्कॉन टेंपल जाया करते थे। वह भी उनके साथ में मंदिर जाने लग गई थी और वो लहसुन प्याज से लेकर शराब और नॉनवेज भी नहीं खाते थे।

अभिनेत्री ने बताया कि "उन दोस्तों के साथ में रहकर मैं भी इस्कॉन मंदिर से जुड़ गई थी और मैंने कुंज बिहारी को कहा था कि मुझे वृंदावन बुला लो। एक दिन मेरे सपने में प्रेमानंद जी महाराज आए थे और उन्होंने मुझे कहा था कि तुम श्री का नाम जाप किया करो।"

महाराज जी से ली दीक्षा

एना जयसिंघानी ने आगे कहा कि "अब मैं वृंदावन आ चुकी हूं और महाराज जी की दीक्षा भी मिल चुकी है। मैं यूट्यूब पर सत्संग भी सुना करती थी और तब मुझे यह समझ आया कि यह सब तो मोह माया है। अगर आपने मनुष्य का जन्म लिया है तो श्री के नाम जप के बिना आपका जीवन पूरी तरीके से अधूरा है।" एक्ट्रेस ने बताया कि अब वह कृष्ण भक्त बनकर ही अपना पूरा जीवन व्यतीत करने वाले हैं और उनके परिवार तभी उन्हें इसमें पूरा सपोर्ट है।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X