WHATT: सलमान खान के साथ हुआ था धमाकेदार सीक्वल का एलान...अब सुपरस्टार हुआ OUT!
मेघना मलिक को ज़्यादातर लोग अम्माजी के नाम से जानते हैं। उनका किरदार, ना आना इस देस लाडो से मशहूर हुआ और कलर्स चैनल के इस अनोखे शो से मेघना सबके दिल में घर कर गई थीं। इसलिए जब बिग बॉस 11 पर लाडो 2 का एलान हुआ और जमकर प्रमोशन हुआ, दर्शक काफी खुश थे।
सलमान खान के साथ, अविका गौर और मेघना मलिक ने लाडो 2 - वीरपुर की मर्दानी का एलान किया। दर्शकों ने ये सीरियल देखना भी शुरू कर दिया लेकिन अब अम्माजी ने शो अचानक छोड़ दिया है।

माना जा रहा है कि अम्मा जी इस बात से नाराज़ थीं कि शो में उनके किरदार से ज़्यादा तवज्जो अविका गौर के किरदार को दी जा रही थी जो कि पहले स्क्रिप्ट में नहीं था।
मेघना को ये बात नागवार गुज़री और उन्होंने गुस्से में शो छोड़ दिया। काफी दिन से वो शो में दिख नहीं रही हैं। अब हालत ये है कि शो में उनका डेथ सीन शूट होना है लेकिन मेघना अब एक भी एपिसोड करने को तैयार नहीं हैं।
अब देखना ये है कि वो रिप्लेस होती हैं या शूटिंग करती हैं। जानिए उन स्टार्स को जो रातों रात शो से रिप्लेस हुए -


Click it and Unblock the Notifications