अमिताभ की आवाज में 'एकला चलो रे' संग शुरु होगा केबीसी-6

अमिताभ की आवाज का जादू पहले एपिसोड से ही चलना शुरु हो जाएगा। 'एकला चलो 'रे गाने के बीच में अमिताभ 'ज्ञान ही आपको आपका हक दिलाता' है लाइन भी जोड़ कर गाएंगे। यह शो लगातार 21 हफ्तों तक चलेगा और इस शो के पहले ही एपिसोड में कोलकाता की कोयली रॉय, इलाहाबाद के खतौनी जिले के इकबाल और मध्य प्रदेश की नीरजा हॉट सीट पर बैंठेंगी।
पहले एपिसोड में 'इंडियन आईडल' के टॉप 4 फाइनलिस्ट जिनमें अमित कुमार, पूर्वी, विपुल और देवेन्द्र हैं भी शामिल होंगे लेकिन वो शो की शुरुआत में कुछ समय के लिए ही आएंगे। अमिताभ ने हाल ही में अपने एक इंटर्व्यू में कहा "जब कंटस्टेंट मेरे सामने हॉट सीट पर बैठे होते हैं और मैं उनकी कहानी सुनता हूं, उनका स्ट्रगल सुनता हूं तो मुझे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना पड़ता है। ये बहुत ही दिल छूने वाला होता है।" शो में इस बार आए कंटेस्टेंट्स से मिलकर और उनकी अब तक की मुश्किलों भरी जिंदगी के बारे में जानकर अमिताभ कई बार इमोशनल हो गए। कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ उन्होने खुशी भरे लम्हे भी बांटे और डांस करके किसी का सपना पूरा किया।
तो बस कुछ दिन और फिर अमिताभ के साथ सवालों के सफर में आप भी साथ होंगे। कंटस्टेंट के साथ कभी आप रोयेंगे तो कभी उनकी स्टूपिड से इच्छाओं को सुनकर आप भी हंस पडेंगे। देखते हैं कि इस बार किसका ज्ञान उसे उसका हक दिलाता है।


Click it and Unblock the Notifications











